29 @ भारतीय रेलवे-अधिनियम के अध्याय -क के लागू करने के संबंध में अनियमितताएं - Page 62

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 47

28
* नई दिल्ली छावनी में अवतरण भूमि के
निर्माण के लिए ऊँची दरें

** 144. श्री के.सी. नियोगः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि नई छावनी, नई दिल्ली में अवतरण भूमि के काम की दरें मूल रूप में उच्च स्तर पर स्वीकार की गई और दी गई थीं परन्तु बाद में उन्हें घटाना पड़ा और ठेकेदार वह निर्माण/काम घटी दरों पर कर रहे हैं_

(ख) यदि उपर्युक्त (क) का उत्तर हाँ मं है तो प्रारंभ में ऊंची दरें क्यों स्वीकार की गई और किसके प्राधिकार के अंतर्गत की गई_

(ग) ऐसे मामले व स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध सरकार का क्या कार्रवाई करने का इरादा है_

(घ) भारत सरकार द्वरा ऐसे मामले को पुनः न होने देने के लिए और ऐसे सब कार्यों के सम्पादन में दृढ़ मितव्ययिता को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने क्या सावधानी बरती है या बरतने जा रही है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) तथा (ख) तीन काम निर्माण कार्यों अर्थात् (1) अवतरण भूमि (2) घरेलू/आन्तरिक भवन तथा (3) तकनीकी भवन पर नवीन छावनी, नई दिल्ली में निर्माण के संबंध में काम किया गया। जहां तक (1) तथा (2) का संबंध है, इनका उत्तर ‘न’ में है।

जहां तक (3) का संबंध है, विनिर्देश में परिवर्तन के कारण दरों में कुछ कमी की गई। (ग) तथा (घ)ः प्रश्न नहीं उठता।

29

@ भारतीय रेलवे-अधिनियम के अध्याय -क के लागू

करने के संबंध में अनियमितताएं

146. श्री एन.एम. जोशीः (श्री लालचंद नवलराय की ओर से)ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि भारतीय रेलवे (संशोधन) अधिनियम XIV, 1930 कब लागू किया गया_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 19 फरवरी, 1943, पृष्ठ 118 ** इस प्रश्न का उत्तर सदन के पटल पर रखा गया, क्योंकि प्रश्नकर्त्ता अनुपस्थित थे। @ विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खंड 1, 19 फरवरी, 1943, पृष्ठ 420-21