52 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
32
* चतुर्थ श्रमिक सम्मेलन की तथा स्थायी श्रमिक समिति की
बैठकों की कार्यवाहियों का संक्षिप्त विवरण
@ माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (श्रम सदस्य)ः महोदय, मैं निम्नलिखित पत्रों की एक-एक प्रति सभा-पटल पर रखता हूँः
(1) 7 अगस्त, 1942 को हुए चतुर्थ श्रम सम्मेलन (प्रथम त्रिपक्षीय सम्मेलन) की कार्यवाहियों का संक्षिप्त विवरण।
(2) 30 नवम्बर तथा 1 दिसम्बर, 1942 को हुई स्थायी श्रमिक समिति की प्रथम बैठक की कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण।
(3) स्थायी श्रमिक समिति की 25 जनवरी, 1943 को हुई द्वितीय बैठक की कार्यवाही का सारांश।
33
** अधिसूचित (नोटिफाइड) क्षेत्र शाहदरा तथा दिल्ली में
किराया नियंत्रण अधिनियम लागू करने की वांछनीयता
211. श्री मुहम्मद अजहर अलीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किःµ
(क) क्या यह सच है कि दिल्ली में औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा सरकारी कार्यालयों में लगे अधिकांश कर्मचारी, शाहदरा तथा दिल्ली के अधिसूचित (नोटिफाइड) क्षेत्र में रहते हैं_
(ख) क्या यह सच है कि ये उक्त कर्मचारी अधिकांश निम्न वेतन भोगी कर्मचारी हैं और उनकी संख्या उन लोगों से अधिक है हो नोटिफाइड एरिया, सिविल, सेशन, दिल्ली तथा दरियागंज तथा करोल बाग, दिल्ली के नव विस्तृत क्षेत्रों में रहते हैं जहां पर किराया नियंत्रण अधिनियम लागू हैं_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943, का खण्ड 1 25 फरवरी, 1943, पृष्ठ 603 @ इन वादविवादों में शामिल नहीं थी, परन्तु इनमें से प्रत्येक की प्रति सदन के पुस्तकालय में रखी गई है। ** विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खंड 1, 2 मार्च, 1943, पृष्ठ 653