विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 53
(ग) नोटिफाइड एरिया, शाहदरा तथा दिल्ली में किराया नियंत्रण अधिनियम को लागू न करने के क्या कारण है_ तथाµ
(घ) क्या सरकार का शाहदरा तथा दिल्ली के अधिसूचित क्षेत्र (नोटिफाइड एरिया) के अंतर्गत आवासीय भवनों पर किराया नियंत्रण अधिनियम को लागू करने का प्रस्ताव है_ और यदि नहीं, तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) तथा (ख) इन तथ्यों को मैं माननीय सदस्य से लेने के लिए तैयार हूँ।
(ग) तथा (घ)। नई दिल्ली गृह किराया नियंत्रण आदेश, 1939 को इन क्षेत्रों में लागू करना प्रशासनिक दृष्टि से व्यवहार्य नहीं है, परन्तु पंजाब अरबन रेंट रेस्ट्रिक्शन एकट (पंजाब शहरी किराया प्रतिबंध अधिनियम) को उन पर लागू किया गया है।
श्री लालचंद नवलरायः दिल्ली गृह किराया नियंत्रण आदेश, 1939 (दिल्ली हाउसरेंट कंट्रोल आर्डर, 1939) को लागू न करने के क्या कारण हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः क्योंकि पहले वाला अपेक्षाकृत अधिक प्रभावकारी है।
34
* नई दिल्ली में गृह किराया नियंत्रण के मामले
# 228. खान बहादुर शेख फ़जले हक पिराचाः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) 1942 में नई दिल्ली में मकानों की किरायेदारी सम्बंधी कितने मामले किराया नियंत्रक, नई दिल्ली द्वारा निबटाये गये_
(ख) क्या ऐसे भी मामले थे जिनमें मकान मालिकों ने यह आवेदन किया था कि उनको मकानों की आवश्यकता अपने निजी उपयोग के लिए है_
(ग) यदि (ख) का उत्तर -हाँ’ में है तो गृहस्वामियों के कितने आवेदन पत्रों को अस्वीकार किया गया कितनों को स्वीकार किया गया? और
(घ) क्या यह सच है कि ऐसे आवेदन पत्रों को अस्वीकृत करने की कार्यवाही गृह-स्वामियों के घोर विरूद्ध है और यह कार्यवाही किराया नियंत्रण आदेश की
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 2 मार्च, 1943, पृष्ठ 660-61 # इस प्रश्न का उत्तर प्रश्नकर्त्ता के अनुपस्थित होने के कारण सभा पटल पर रखा गया।