35 नई दिल्ली में गृह किराया नियंत्रण के मामले - Page 69

54 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

भावना के विरूद्ध है_ यदि हाँ तो क्या माननीय श्रम सदस्य का ऐसे मामलों की जांच पड़ताल करने का इरादा है और जहां आवश्यक है किराया नियंत्रक के निर्णयों पर पुनर्विचार कराने का प्रस्ताव है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मांगी गई सूचना तत्काल उपलब्ध नहीं है और इसे एकत्रित करने के लिए काफी समय तथा परिश्रम लगेगा जो युद्ध के समय में उचित नहीं होगा।

35
* नई दिल्ली में गृह किराया नियंत्रण के मामले

# 229. खान बहादुर शेख फ़जले हक पिराचाः क्या स्थानीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) नई दिल्ली में मकानों के किराए के निर्धारण संबंधी कितने मामले किराया नियंत्रक, नई दिल्ली द्वारा 1942 में निपटाये गये_

(ख) गृहस्वामियों को कितने मामलों में अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए कहा गया_

(ग) अन्य मामलों में गृहस्वामियों को क्यों नहीं बुलाया गया_ और

(घ) क्या माननीय सदस्य (ग) में उल्लिखित मामलों में गृहस्वामियों को बुलाने के लिए किराया नियंत्रक को निर्देश देंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) 534 (ख) व (ग) मांगी गई सूचना तत्काल उपलब्ध नहीं है और इसके एकत्रित करने में काफी समय तथा परिश्रम लगेगा जो कि युद्ध के समय में उचित व न्यायसंगत नहीं होगा।

(घ) जिन मामलों में गृहस्वामियों को बुलाना आवश्यक होता है उन सभी मामलों में नियंत्रक मामले को ठीक प्रकार से निर्धारित करने के उद्देश्य से गृहस्वामियों को बुलाता है। इसलिए कोई विशेष निर्देश देना आवश्यक नहीं है।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 2 फरवरी, 1943, पृष्ठ 660-61 # प्रश्नकर्त्ता के अनुपस्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रखा गया।