62 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
40
* नई दिल्ली में संयुक्त ‘सी’ टाइप क्वार्टरों में सुधार
279. सरदार संत सिंहः (क) तारांकित प्रश्न के (च) भाग के उत्तर के संदर्भ में जो 18 मार्च, 1940 को पूछा गया था, क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि नई दिल्ली में ‘‘सी’’ टाइप के ऑर्थोडोक्स संयुक्त क्वार्टरों में क्या सुधार करने की मांग, सरकार द्वारा प्राप्त उन आवेदन पत्रों में की गई है जो किरायेदार एसोसिएशनों के माध्यम से या ऐसे क्वार्टरों के निवासियों द्वारा अलग-अलग दिए गए हैं_
(ख) प्रत्येक दृष्टि पर मांगे गए सभी परिवर्तनों तथा अतिरिक्त भाग को बनवाने पर कितना खर्च होता_
(ग) क्या 18 मार्च, 1940 से नई दिल्ली में क्लर्कों या अधिकारियों के किसी क्वार्टर में कोई परिवर्तन, या परिवर्धन या अतिरिक्त भाग का निर्माण किया गया है और यदि हां, तो ऐसे क्वार्टरों की अलग-अलग श्रेणी क्या है जिनमें ऐसे परिवर्तन आदि किए गए हैं_ और
(घ) इस प्रकार परवर्धित या परिवर्तित क्वार्टरों की प्रत्येक अलग-अलग श्रेणी पर किए गए खर्च की राशि कितनी थी?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) सूचना देने वाला एक विवरण सभा पटल पर रखा गया है।
(ख) तथा (ग) सूचना तत्काल उपलब्ध नहीं है और इसके एकत्रित करने में काफी समय तथा परिश्रम लगेगा, जो युद्ध के समय लगाना उचित नहीं होगा।
(ग) हाँ, परिवर्तन तथा परिवर्धन ‘ए’ ‘बी’ ‘सी’ ‘डी’ तथा ‘ई’ टाइप के क्वार्टरों में किए गए।
विवरण
एक वर्तमान स्थलों पर रसोईघर, स्नानागार तथा भंडार (स्टोर) घरों को तोड़
दिया जाए और उनके बदले शौचालय तथा स्नानागार के बीच आंगन में
खुले स्थान में नए बनवा दिये जाएं और सभी तीनों कमरों के सामने एक
लम्बा बरामदा बनवा दिया जाए।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 11 मार्च, 1943, पृष्ठ 969