विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 63
दो कमरों को अच्छा हवादार बनाने के लिए अंदरूनी बरामदे में प्रत्येक कमरे
में एक खिड़की लगा दी जाए।
तीन पहले कमरे के बाहरी प्रवेश द्वार से मिली हुई एक खिड़की लगवा दी
जाए।
चार बाहरी बरामदे पर दूसरे छोर पर खुलने वाले स्थान पर कमरे में एक
दरवाजा बनवा दिया जाए।
पांच पानी की एक और टोंटी लगवा दी जाए।
छः सेवक (नौकर) का एक कमरा।
सात एक अतिरिक्त स्नानागार और उसमें एक खिड़की।
आठ सब कमरों में मानक प्रकार के रोशनदार और छत में विद्यमान छेदों को
बंद करना।
नौ अग्नि स्थल रहित सभी कमरों में लकड़ी की वाहकभित्ति/आवरण।
दस सब कमरों में दीवारों में अलमारियां।
ग्यारह अन्दरूनी बरामदे के स्थान में वृद्धि, आदि।
41
* नई दिल्ली में संयुक्त ‘सी’ टाइप के क्वार्टरों में सुधार
280. सरदार संत सिंहः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बतान की कृपा करेंगे कि नई दिल्ली में संयुक्त ‘‘सी’’ टाइप के आर्थोडोक्स क्वार्टरों में निम्नलिखित परिवर्तन व हेरफेर करने में कितना खर्च हुआः
(i) सामने के कमरे में एक खिड़की की फिटिंग_
(ii) नियमित रोशनदानों (वातायनी) की व्यवस्था जैसी कि अन्य टाइप के क्वार्टरों
के तीनों कमरों में की गई है_
(iii) आंगन में पक्के फर्श की व्यवस्था करना_ और
(iv) रसोईघर में एक दूसरी खिड़की की व्यवस्था करना।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः 0415 रुपये प्रति क्वार्टर।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 11 मार्च, 1943, पृष्ठ 969-70