64 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
42
* नई दिल्ली में संयुक्त ‘सी’ टाइप के क्वार्टरों में सुधार
281. सरदार संत सिंहः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि डी.आई.जैड. एरिया, नई दिल्ली में ‘डी’ टाइप ऑर्थोडॉक्स क्वार्टरों में 1940 या 1941 में आँगन में पक्के फर्श की व्यवस्था की गई थी_
(ख) ऐसे क्वार्टरों तथा अन्य क्वार्टरों की संख्या कितनी है जिनमें यह परिवर्तन
व सुधार किया गया था_
(ग) संयुक्त ‘‘सी’’ टाइप क्वार्टरों की कुल संख्या कितनी है जो इन ‘डी’ टाइप
क्वार्टरों के बीच में स्थित है_
(घ) इन सभी संयुक्त ‘‘सी’’ टाइप क्वार्टरों में पक्के फर्श की व्यवस्था करने
पर कुल कितना खर्च होता_ और
(घ) ‘डी’ टाइप के उन सब क्वार्टरों पर जिनमें यह सुधार किया गया, कुल
कितनी राखि खर्च हुई?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) हाँ
(ख) 1079
(ग) 60
(घ) वर्तमान मूल्यों पर 13,500 रुपये
(घ) 29, 415 रुपये।
43
* नई दिल्ली में संयुक्त ‘सी’ टाइप के क्वार्टरों का निरीक्षण
282. सरदार संत सिंहः क्या माननीय श्रम सदस्य तारांकित प्रश्न सं. 438 के दो पूरक प्रश्नों के 18 मार्च, 1940 को दिये गए उत्तर की ओर ध्यान देंगे जिनमें तत्कालीन श्रम सदस्य ने नई दिल्ली में संयुक्त ‘‘सी’’ टाइप के क्वार्टरों का निरीक्षण करने का वायदा किया था और यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या उन्होंने इन क्वार्टरों का निरीक्षण वास्तव में किया है और यदि हां, तो क्या उनका सभा पटल पर इस संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का विचार है?
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 11 मार्च, 1943, पृष्ठ 970 @ वही।