66 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
45
* नई दिल्ली में संयुक्त ‘सी’ टाइप के क्वार्टरों का निरीक्षण
# 284. सरदार संत सिंहः (क) क्या शिक्षा सचिव यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या स्वास्थ्य अधिकारी नई दिल्ली को कभ्ी नहीं दिल्ली के आवासीय स्थानों का निरीक्षण करने और यह देखने के लिए आमंत्रित किया गया था कि रहने के सभी स्थानों में समुचित रोशनी व हवा आदि के लिए समुचित रोशनदान की व्यवस्था है_
(ख) यदि (क) का उत्तर हाँ में हो तो क्या अधिकारी ने कभी डी.आई.जैड एरिया, नई दिल्ली में संयुक्त ‘सी’ टाइप र्क्वाटरों का निरीक्षण किया था_
(ग) यदि (ख) का उत्तर हां में हो तो क्या उक्त अधिकारी ने उन क्वार्टरों में शयन कक्षों आदि के रूप में प्रयोग किए जाने वाले कमरों को उपयुक्तता या अनुपयुक्तता के संबंध में नई दिल्ली नगर पालिका या भारत सरकार को कोई रिपोर्ट प्रस्तुत की है_ यदि हां तो क्या उनका उस रिपोर्ट की एक प्रति सदन के पटल पर रखने का इरादा है_ यदि उसने कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की, तो क्यों नहीं_ और
(घ) यदि स्वास्थ्य अधिकारी को इन क्वार्टरों का निरीक्षण करने के लिए कभी भी आमंत्रित नहीं किया गया तो उसके ऐसा न करने के क्या कारण थे_ क्या वे ये निर्देश जारी करने के लिए तैयार हैं कि इन क्वार्टरों का निरीक्षण शीघ्र किया जाए_ और यदि नहीं, तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) नहीं।
(ख) तथा (ग) उत्तर देने का प्रश्न नहीं उठता।
(घ) इन क्वार्टरों के निर्माण होने से पहले इनके डिज़ाइन को नगरपालिका द्वारा अनुमोदित किया गया था और सरकार ने यह आवश्यक नहीं समझा कि इन क्वार्टरों का निरीक्षण स्वास्थ्य अधिकारी से कराया जाए।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 11 मार्च, 1943, पृष्ठ 970-71 # प्रश्नकर्ता का कोटा समाप्त होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रखा गया।