50 भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के जिल्द विभाग में कर्मचारियों की शिकायत - Page 85

70 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

कर्मचारियों को छोड़कर। जिल्द विभाग में वेतन एक समय-मान को आरंभ करने के प्रश्न की ओर ध्यान दिया जा रहा है।

(ख) हाँ।

(ग) नहीं।

(घ) नहीं। प्रेस की कर्मचारी यूनियन ने नवम्बर, 1942 में एक आवेदन पत्र दिया था। परन्तु उसमें वह अनुरोध नहीं है जो बताया गया है।

(घ) नहीं। साधारणतया किसी भी कर्मचारी को 55 वर्ष की आयु प्राप्त करने से पहले सेवानिवृत्त नहीं किया जाता।

50
* भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के जिल्द
विभाग में कर्मचारियों की शिकायत

@ 313. काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में जिल्द विभाग में कुछ व्यक्ति ऐसे हैं, जो प्रतिमास तीस रुपये ले रहे हैं_

(ख) क्या यह सच है कि कार्यालय ने गलती से उनकी सेवा में कटौती कर दी और वह सेवा उन्हें पुनः अब तक नहीं मिली है जिसका परिणाम यह हुआ कि वर्षों से वे प्रति मास तीस रुपये ही ले रहे हैं, यद्यपि दूसरे लोग जिनकी सेवा कम है अधिक राशि ले रहे हैं, उदाहरणार्थ जो लोग प्रतिमास 25 रुपये लेते थे वे अब प्रतिमास 40 रुपये तथा 45 रुपये ले रहे हैं_

(ग) क्या यह सच है कि उन लोगों ने जिनकी सेवा रद्द कर दी गई है नियंत्रक को एक ज्ञापन दिया है जिसमें उन्होंने उनकी पिछली सेवा को उनकी वर्तमान सेवा में शामिल करने का अनुरोध किया है_

(घ) क्या सरकार उन व्यक्तियों की सेवा को जिनकी सेवा समाप्त कर दी गई है, शामिल करने के लिए तैयार है_ और यदि हाँ तो क्या उनको उन लोगों से वरिष्ठ बनाना संभव है जिन्होंने उनका स्थान ले लिया था?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) जी हाँ।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 16 मार्च, 1943, पृष्ठ 1121 @ प्रश्नकर्ता के अनुपस्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रखा गया।