54 भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के जिल्द विभाग के कर्मचारियों की शिकायत - Page 90

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 75

53
* विमानन निर्माण कार्यों में ठेके

321. खान बहादुर शेख फ़ज़ले हक़ पिराचाः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि विमानन निर्माण कार्य के मामले में सरकार की यह प्रथा व चलन रहा है कि संकटकालीन निर्माण कार्य के लिए ठेके निजी बातचीत द्वारा दिए जाते हैं निविदा आमंत्रित नहीं की जाती_

(ख) कैलेंडर वर्ष 1942 के दौरान निजी बातचीत द्वारा दिए गए ठेकों का कुल मूल्य कितना है_ और

(ग) निजी बातचीत द्वारा मुसलमान ठेकेदारों को दिए गए ठेकों का कुल मूल्य कितना है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः माननीय सदस्य द्वारा मांगी गई सूचना एकत्रित की जा रही है और उसे उपयुक्त समय पर सभा पटल पर रख दिया जाएगा।

54
** भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के जिल्द
विभाग के कर्मचारियों की शिकायत

338. काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि चूंकि भारत सरकार, मुद्रणालय, नई दिल्ली के जिल्द विभाग के व्यक्तियों को वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं दी जाती, अतः वे जब अन्य विभागों में रिक्त स्थान होते हैं तो वे वहां जाना चाहते हैं, परन्तु उनके आवेदन पत्र अग्रेषित नहीं किए जाते_

(ख) क्या यह सच है कि कुछ व्यक्तियों की परीक्षा व जांच की गई थी जिसमें वे सफल हुए, परन्तु उनको अभी तक स्थान प्रदान नहीं किए गए_

(ग) क्या यह सच है कि प्रबंधक को अनेक बार कहा गया है कि जब तक जिला विभाग में वेतन वृद्धि नहीं लागू की जाती तब तक उन लोगों को जो उस विभाग में पहले से काम कर रहे हैं अवसर प्रदान किया जाना चाहिए और बाहरी उम्मीदवारों के मुकाबले में तरजीह देकर सफल उम्मीदवारोंको स्थान प्रदान किए जाने

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 16 मार्च, 1943, पृष्ठ 1125 ** वही, 20 मार्च, 1943 पृष्ठ 1269