76 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
चाहिए_ परन्तु प्रबंधक ने इन अनुरोधों की ओर ध्यान नहीं दिया_ और
(घ) क्या सरकार ‘‘वितरण’’ अनुभाग में सफल उम्मीदवारों को लेने के लिए तैयार है ताकि जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उनको हानि न उठानी पड़े?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) नहीं। एक स्थापना से दूसरी स्थापना में औद्योगिक कर्मचारियों के स्थानांतरण का नियंत्रण राष्ट्रीय सेवा (तकनीकी कार्मिक) अध्यादेश, 1940 द्वारा किया जाता है।
एक वेयरहाउसमैन का आवेदनपत्र वास्तव में अग्रेषित किया गया था। उसने पिछली जनवरी में वायुसेना में नौकरी के लिए आवेदन किया था।
(ख) एक वेयरहाउसमैन ने 1941 में हुई परीक्षा वितरक (डिस्ट्रिब्यूटर) के लिए अर्हता प्राप्त की थी। चूंकि अन्य उम्मीदवार ऐसे भी थे जिन्होंने उससे पहले यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी और चूंकि वितरक (डिस्ट्रिब्यूटर) का पद वेयरहाउसमैन की प्रोन्नति की साधारण श्रेणी में नहीं आता, अतः उत्तीर्ण व अर्हता-प्राप्त वेयरहाउसमैन की नियुक्ति उस समय रिक्त हुए स्थानों पर नहीं की गई थी।
(ग) प्रथम भाग का उत्तर ना में है। दूसरे भाग का उत्तर देने का प्रश्न नहीं उठाता।
(घ) सफल उम्मीदवारों को वितरक के पद पर नियुक्त करने पर नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा।
काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः जहां तक भाग (घ) के उत्तर का प्रश्न है, क्या मैं जान सकता हूँ कि जिन व्यक्तियों की परीक्षा ली गई और उन्हें सफल पाया गया उनकी सही स्थिति क्या है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जैसा कि मैंने कहा, कुछ और उम्मीदवार भी थे जिन्होंने परीक्षा उससे पहले उत्तीर्ण कर ली थी।
काजी मुहम्मद अहमद काज़मीः परन्तु जहां तक उन लोगों का संबंध है जिनको सफल पाया गया था, क्या उनके दावों पर विचार किया जाएगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः निश्चय ही।