55 भारत सरकार मुद्रणालय के जिल्द विभाग में चयन श्रेणी (सैलेक्शन ग्रेड) पद - Page 92

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 77

55
* भारत सरकार मुद्रणालय के जिल्द विभाग में
चयन श्रेणी (सैलेक्शन ग्रेड) पद

339. काज़ी मुहम्मद काज़मीः (क) जबकि भारत सरकार के मुद्रणालय के लगभग सभी विभागों में चयन पदों की घोषणा कर दी गई है तो क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि चयन श्रेणी का ऐसा कोई भी पद जिल्द विभाग को क्यों नहीं दिया जाता_

(ख) क्या यह सच है कि पहले जिल्द विभाग के कर्मचारियों की संख्या 50/60 थी और उनके काम के पर्यवेक्षण के लिए एक फोरमैन, एक जमादार तथा एक जिल्द परीक्षक था, परन्तु अब कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है, तब भी अभी भी पर्यवेक्षक श्रेणी में केवल तीन व्यक्ति ही हैं, और

(ग) क्या सरकार जिल्द विभाग को दो अनुभागों में विभक्त करने और एक-एक फोरमैन, जमादार तथा परीक्षक की व्यवस्था करने को तैयार हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) प्रेस के जिल्दसाजी (बाइंडरी विभाग) में बाइंडरी तथा बेयरहाउस फोरमैन का एक चयन पद है।

(ख) पहले 60 से अधिक कर्मचारी थे तब बाइंडरी वेयरहाउसमैन का पर्यवेक्षक पद केवल एक था। बाइंडरी में इस समय कर्मचारियों की संख्या 107 है जिसमें 20 अस्थायी पद युद्ध के लिए हैं और अब पर्यवेक्षक श्रेणी के तीन व्यक्ति हैं।

(ग) नहीं।

काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः मैं माननीय श्रम सदस्य के उत्तर को ठीक तरह से समझ नहीं पाया हूँ। क्या मैं जान सकता हूँ कि क्या मैंने कर्मचारियों की संख्या में जो वृद्धि बताई है वह उसे स्वीकार करते हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हाँ, मैंने कहा कि बाइंडरी में कर्मचारियों की वर्तमान संख्या 107 है।

काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः इस वृद्धि से क्या माननीय श्रम सदस्य इस बात पर विचार करेंगे कि कम वेतन भोगी व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टि में रखते हुए पर्यवेक्षक कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करना उपयुक्त व वांछनीय है।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं विचार करूंगा।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 20 मार्च, 1943, पृष्ठ 1269-70