57 भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली की वर्क्स समिति के लिए वार्षिक चुनाव - Page 94

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 79

57

* भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली की

वर्क्स समिति के लिए वार्षिक चुनाव

141. काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मी ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि भारत सरकार के मुद्रणालय, नई दिल्ली की वर्क्स समिति का वार्षिक चुनाव जो 8 अप्रैल को होता है, ठीक प्रकार से नहीं कराया जाता_

(ख) क्या यह सच है कि मतदाताओं को एक-एक करके नहीं बुलाया जाता बल्कि सब मतदाता एक साथ एकत्रित होते हैं और उस कमरे में खड़े हो जाते हैं जिसमें मत लिए जाते हैं_ और

(ग) क्या सरकार सम्बंधित लिपिक से मतदाताओं को दूर रखने और केवल उन्हीं व्यक्तियों को आगे आने देने की अनुमति देते जिन्हें अपना मत देने के लिए बुलाया जाता है, की समुचित व्यवस्था करने के लिए तैयार है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः

(क) तथा (ख) नहीं।

काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः क्या माननीय श्रम सदस्य ने उन शिकायतों के संबंध में जांच की जो मतदान के समय निर्वाचन अधिकारी को की गई थी और स्वयं को इस बात से संतुष्ट किया है कि उस प्रकार की शिकायतें थीं जो मैंने प्रश्न में की हैं।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नहीं।

यदि आवश्यकता पड़ी तो मैं जांच करूंगा।

काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः अब चूंकि मैंने प्रश्न रखा है तो क्या माननीय श्रम सदस्य इस बात की जांच करेंगे कि क्या यह सच है कि जो शिकायतें की जाती हैं वे सही हैं?

माननीय डॉ. बी.आ. अम्बेडकरः हाँ।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 20 मार्च, 1943, पृष्ठ 1270-71