59 केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों को सूचीबद्ध करने का मापदंड - Page 95

80 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

58

* बंगाल तथा बिहार के कोयला क्षेत्रों के उत्पादन में गिरावट

349. श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताएंगे कि क्या यह सच है कि वर्ष 1942 में बंगाल तथा बिहार के कोयला क्षेत्रों में कोयले की पैदावार पहले वर्ष की पैदावार की अपेक्षा बहुत कम थी_ यदि हां, तो वर्ष 1939, 1940 तथा 1941 की पैदावार की तुलना में गिरावट का अलग-अलग प्रतिशत क्या था और पैदावार में इस कमी के लिए कौन-कौन से कारक जिम्मेदार हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नहीं। बंगाल तथा बिहार के कोयला क्षेत्रों में वर्ष 1942 में कोयले की पैदावार वर्ष 1939 की पैदावार की तुलना में बहुत अधिक थी। सबसे अधिक पैदावार का वर्ष 1940 रहा है। 1940 के आंकड़ों की तुलना में वर्ष 1941 में थोड़ी सी गिरावट आई थी, और उससे आगे थोड़ी सी गिरावट 1942 में आई। 1940 की पैदावार में आंकड़ों में कुल गिरावट एक प्रतिशत से कम है।

चूंकि उत्पादन में गिरावट इतनी हल्की व कम है, अतः इसके कारण की विस्तृत जांच नहीं की गई है।

श्री के.सी. नियोगीः क्या इस विशेष बिन्दु पर व्यापारियों द्वारा भारत सरकार को कोई आवेदन पत्र दिया गया है, जिसमें किसी शिकायत का उल्लेख किया गया जिसके कारण यह गिरावट हुई है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः अभी तक मेरे पास कोई सूचना नहीं है।

59

** केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों को

सूचीबद्ध करने का मापदंड

417. श्री अनंग मोहन दामः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों को सूचीबद्ध करने का मापदंड/कसौटी क्या है और क्या उनको सूची में शामिल करने के लिए कोई शुल्क लिया जाता है?

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 20 मार्च, 1943, पृष्ठ 1276 ** वही, मार्च, 1943, पृष्ठ 1582