392 अधीक्षक इंजीनियरों की नियुक्तियों के बारे में मुसलमानों की शिकायतें - Page 104

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 89

हाज़ी अब्दुस सत्तार हाज़ी सेठ ः निहित धन के बारे में भाग के संबंध में क्या मेरे मित्र यह बता सकते हैं कि उसमें कितनी राशि निहित है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मुझे इस प्रश्न के उत्तर के लिए नोटिस की आवश्यकता है। जहां तक श्री जफर के प्रश्न का संबंध है, मैं माननीय सदस्य को सूचित करना चाहूंगा कि संबंधित व्यक्ति अनुसूचित जाति का नहीं है।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः यदि वह व्यक्ति अनुसूचित जाति का भी होता तो क्या उसे निलंबित न करना होगा जबकि उसके विरूद्ध कोई मामला है?

सभापति महोदय ः शान्ति, शान्ति। बहस मत कीजिए।

श्री एम. अन्नतशायनम आय्यगंर ः यह मामला कितने समय से छानबीन के अन्तर्गत है? क्या यह छानबीन विभाग द्वारा की जा रही है या उसकी छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः जहां तक मुझे याद है, मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि इस मामले में अलबत्ता सी. डी. द्वारा छानबीन की जा रही है।

392

ऽअधीक्षक इंजीनियरों की नियुक्तियों के

बारे में मुसलमानों की शिकायतें

  1. श्री मोहम्मद रहमत-उल्ला ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य का ध्यान 27 अक्तूबर, 12 नवम्बर और 19 दिसंबर, 1945 के डॉन में प्रकाशित लेखों की ओर आकर्षित किया गया है_ मुसलमानों की शिकायतें दूर करने के लिए क्या कार्रवाई की गई है_ यदि कोई कार्यवाई नहीं की गई तो क्यों_

(ख) क्या यह सच है कि चौदह अधीक्षक इंजीनियरों में से केवल एक मुस्लिम हैं_

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 3, 1945, 6 मार्च 1946, पृष्ठ 1936