विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 95
397
ऽविद्युत इंजीनियरी में उन्नत
प्रशिक्षण के लिए मुसलमान
सेठ यूसूफ अब्दुल्ला हारून ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) श्रम विभाग की ओर से विद्युत-आयुक्त चुने गए और गत वर्ष विद्युत इंजीनियरी में उच्च प्रशिक्षण के लिए विदेश में तैनात विद्युत इंजीनियरों की संख्या कितनी है_
(ख) इस प्रकार चयन किए मुसलमानों की संख्या कितनी है_
(ग) क्या यह सच ह्रै कि चयन प्रेस द्वारा प्रचार किए बिना ही चयन किया गया, यदि हां तो क्यों_ और
(घ) यदि पिछले बैच में मुस्लिम कोटा पूरा नहीं किया गया तो क्या माननीय सदस्य यह आश्वासन देना चाहेंगे कि अगले चुनाव के समय अधिक मुसलमान शामिल किए जाएंगे?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) चुने गए-10, विदेश में तैनात किए गए-9
(ख) एक।
(ग) प्रांतों और बड़ी-बड़ी रियासतों को भारतीयों के विदेश में प्रशिक्षण की योजना के बारे में अवगत किया गया था और उनसे कहा गया था कि वे उपयुक्त उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन करें उन्होंने 24 उम्मीदवारों के नाम भेजे जिनमें से 22 उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ और उनमें से 10 उम्मीदवार चुने गए।
इसलिए ऐसी कोई आवश्यकता नही थी कि प्रेस द्वारा इसका प्रचार किया जाए।
(घ) प्रांतों और रियासतों ने केवल एक मुस्लिम के चयन के लिए सिफारिश की और सरकार द्वारा उसका चयन किया गया। इस प्रकार इस प्रश्न के अन्तिम भाग का प्रश्न ही नही उठता।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 3, 1946, 6 मार्च, 1946, पृष्ठ 1957