398 केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में प्रशासकीय अधिकारी के पद पर नियुक्तियां - Page 111

96 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

398

ऽकेन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में प्रशासकीय

अधिकारी के पद पर नियुक्तियां

752. सरदार मंगल सिंह ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताते की कृपा करेंगे कि-

(क) उन व्यक्तियों की संख्या क्या है जिन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में प्रशासकीय अधिकारी के पद पर कार्य किया_

(ख) इनमें से प्रत्येक पदाधिकारी किस-किस सम्प्रदाय के थे,

(ग) क्या यह सच है कि अभी तक इस पद पर कोई सिख अथवा हिन्दू नियुक्त नहीं हुआ है_ यदि हां तो क्यों_ और

(घ) क्या माननीय सदस्य इस पद पर किसी सिख की नियुक्ति का प्रस्ताव करते हैं जो इस समय खाली है, यदि नहीं तो क्यों नहीं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) चार

(ख) अधिकारी निम्नलिखित सम्प्रदाय के थेः

(1) एंग्लो - इंडियन

(2) मुस्लिम

(3) एंग्लों - इंडियन

(4) मुस्लिम

(ग) जी हां। लोक सेवाओं में जातीय प्रतिनिधित्व के संबंध में आदेश प्रशासकीय अधिकारी के पद के लिए ही लागू नहीं किए जाते परन्तु कुल मिलाकर केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के प्रथम श्रेणी के अधिकारियों पर लागू होते हैं। इसलिए यह आश्वस्त करना संभव नहीं होता है कि प्रशासकीय अधिकारी का पद किसी विशेष सम्प्रदाय के व्यक्ति द्वारा भरा जाना है।

(घ) इस पद के भरे जाने का प्रश्न विचाराधीन है।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 3, 1946, 6 मार्च, 1946, पृष्ठ 1957