403 जोधपुर रेलवे में रोजगार विनियमों के अनुसार घंटों का उपयोग - Page 116

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 101

403

ऽजोधपुर रेलवे में रोजगार विनियमों के

अनुसार घंटों का उपयोग

71. सेठ सुखदेव ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या ब्रिटिश इंडिया में से गुजरने वाली जोधपुर रेलवे के रोजगार विनियमों के अनुसार घंटों का उपयोग होता है_

(ख) यदि उपरोक्त (क) का उत्तर सकारात्मक है तो इसके बारे में वर्ष 1941-44 के लिए रेलवे श्रमिकों की रिपोर्ट में सुलह अधिकारी और पर्यवेक्षक द्वारा कोई उल्लेख क्यों नहीं किया गया जबकि यह रिपोर्ट दिसम्बर 1945 के भारत श्रम राजपत्र (इंडियन लेबर गजट) के अंक में प्रकाशित की गई थी_ और

(ग) क्या माननीय सदस्य सभा पटल पर एक ऐसा विवरण रखेंगे जिसमें अलग से तीन वर्ष अर्थात् 1941-44 के लिए जोधपुर रेलवे के ब्रिटिश भाग को नीचे दी गई सूचना दी गई हो-

( i ) रखे गए कर्मचारियों की संख्या,

( ii ) विनियम द्वारा प्रभावित कर्मचारियों की संख्या,

( iii ) अनवरत कामगारों के रूप में वर्गीकृत कर्मचारियों की संख्या,

( iv ) ‘आवश्यक रूप से आन्तरायिक कामगारों’ के रूप में वर्गीकृत कर्मचारियों

की संख्या,

( v ) छोड़े गए कर्मचारियों की संख्या,

( vi ) केलेण्डर दिवस के विश्राम का सुख उठाने वाले कर्मचारियों का

प्रतिशत,

( vii ) किए गए निरीक्षणों की संख्या,

( viii ) ऐसे मामलों की संख्या जिनमें श्रम निरीक्षणालय द्वारा वर्गीकरण के लिए

चुनौती दी गई थी,

( ix ) ऐसे संदेहास्पद मामलों की संख्या जो निर्णय के लिए भारत सरकार के

श्रम विभाग को भेजे गए थे, और

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 3, 1946, 6 मार्च, 1946, पृष्ठ 1976