विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 105
केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के, उन मजदूरों के लिए आवास की सुविधाओं को उपलब्ध कराने के प्रश्न पर सरकार सक्रिय रूप से विचार कर रही है कि जिन्हें अभी तक सरकारी आवास आवंटित नहीं किए गए हैं।
407
ऽअभ्रक को केन्द्रीय विषय बनाया जाना
890. श्री सत्य नारायण सिन्हा ः (क) या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है ब्रिटिश संसद भारत सरकार अधिनियम (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट) में ऐसा संशोधन करने जा रही है जिससे कि अभ्रक को केंद्रीय विषय बनाया जा सके_ और
(ख) यदि हां तो क्या माननीय सदस्य इसे उस समय तक आस्थगित करा सकेंगे जब तक प्रतिनिधित्व वाली सरकार बिहार में स्थापित न हो जाए और ऐसा होना कुछ ही समय की बात है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) ब्रिटिश संसद में एक ऐसा विधेयक प्रस्तुत किया गया है ताकि भारत सरकार अधिनियम को इस प्रकार संशोधित किया जाए कि केन्द्र को ऐसी शक्ति मिले ताकि वह अभ्रक विषय को सम्मिलित करते हुए कुछ मामलों में युद्ध से शान्ति तक की अस्थायी अवधि के लिए कानून बना सके।
(ख) काफी समय से सरकार इस बारे में विचार कर रही है कि भारत सरकार अधिनियम की सूची-1 की मद 36 के संदर्भ में इस सदन में ऐसा विधान बनाया जाए ताकि अभ्रक के कुछ पक्षों को केन्द्र के नियंत्रण में लाया जा सके।
408
@ सरकारी मुद्रणालय, अलीग्रढ़ के कर्मचारियों की शिकायतें
896. पंडित श्री कृष्ण दत्त पालीवाल ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या सरकारी मुद्रणालय, अलीगढ़ के कर्मचारियों ने हड़ताल करने का नोटिस दे दिया है, यदि हां तो उनकी शिकायतें और मांगे क्या-क्या हैं_
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 3, 1946, 12 मार्च, 1946, पृष्ठ 2236 @ वही, पृष्ठ 2238