410 भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में मुस्लिम सेक्शन होल्डर और ओवरसियर - Page 123

108 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(घ) जी हां। अप्रैल, 1943 तक और इसके बाद अनवरत सेवा की कुल अवधि द्वारा वरिष्ठता निर्धारित की जाती है।

(घ) जैसा कि उपरोक्त (क) में बताया गया है, कुछ अलग-अलग मुद्रणालयों में ऐसे हेड रीडरों के कुछ चयन पद के सिवाय_ पहले ही ऐसा किया जा रहा है जो कार्यदक्षता के आधार पर चयन द्वारा भरे जाते हैं।

410

ऽ भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में

मुस्लिम सेक्शन होल्डर और ओवरसियर

904. हाजी चौधरी मोहम्मद इस्माइल खां ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में ओवरसियर और सेक्शन होल्डर के स्थायी और अस्थायी पदों की कुल संख्या क्या है तथा इनमें से कितने पदों पर मुसलमान काम कर रहे हैं_ और

(ख) ऊपर बताए गए मुद्रणालय में अलग-अलग ओवरसियरों के कर्त्तव्य और कृपा क्या-क्या है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) 7 ओवरसियर 12 सेक्शन होल्डर 1 सात ओवरसियरों के पदों में से 2 पद पर मुसलमान हैं। बारह सेक्शन होल्डर के पदों में से दो पद पर मुसलमान हैं।

(ख) एक ओवरसियर निम्नलिखित के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होता है-

( i ) उसके अधीन काम कर रहे लोगों के काम की मात्रा और गुणवत्ता बनाए रखना,

( ii ) अपने अधीन सेक्शन को पूर्णतया काम पर लगाए रखना_

( iii ) कार्य को शीघ्रता से संपन्न कराना और मितव्ययता के साथ उत्पादन कराना,

( iv ) सभी समयोपरि मांगों की सावधानीपूर्वक जांच तथा समयोपरि काम कम से कम कराना, और

( v ) अधीनस्थ लोगों के बीच काम का समतापूर्वक वितरण।

नान-टेक्नीकल ओवरसियर मुद्रणालय में सभी अवस्थाओं में सबसे गोपनीय कार्य के कठोरता से पर्यवक्षण के लिए उत्तरदायी होता है।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 3, 1946, 12 मार्च, 1946, पृष्ठ 2242