414 लक्ष्मणतीर्थ नदी पर बॉध का निर्माण - Page 127

112 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

दीवान चमनलाल ः क्या सरकार ने संविदा में समुचित मजदूरी के खण्ड पर जोर दिया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः जहां तक मेरी सूचना है कि वह वाक्यखण्ड संविदाओं में जोड़ दिया गया है।

श्री मनु सूबेदार ः सामान्य रूप से सरकार ऐसे क्या कदम उठा रही है कि उन समस्याओं की जांच की जाए कि ठेकेदार को कैसे कम किया जा सकता है और मजदूरों को सीधे ही नियोत्तQा के अधीन कैसे रखा जा सकता है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः इस मामले की जांच की जा रही है।

दीवान चमनलाल ः मेरे प्रश्न का संबंध उचित मजदूरी के खण्ड को महिला कामगारों की संविदाओं में जोड़ने से था?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस पर विचार किया जा सकता है।

414

ऽलक्ष्मणतीर्थ नदी पर बॉध का निर्माण

1009. श्री डी. पी. करमारकर ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि-

(क) क्या कुर्ग में लक्ष्मणतीर्थ नदी पर बॉध के निर्माण के लिए विचार किया जा रहा है और क्या इस परियोजना से 30000 एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए आशा की जाती है_

(ख) क्या मैसूर सरकार ने ऊपर बताई गई योजना के संबंध में आपत्तियां की है_

(ग) क्या इस मामले में कुर्ग के मुख्य आयुक्त द्वारा भारत सरकार को लिखा गया है_ और

(घ) क्या भारत सरकार इस मामलें में किसी निर्णय पर पहुंची है, यदि नहीं है तो क्या सरकार शीघ्र ही किसी ऐसे निर्णय पर आना चाहती है ताकि कुर्ग की सरकार इस परियोजना के तीव्र गति से कार्यान्वयन के लिए आगे बढ़े?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां, परन्तु 1942 में जैसी परियोजना तैयार की गई थी, उससे यह आशा की जाती थी कि लगभग 3,000 एकड़ भूमि की सिंचाई की सकेगी।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 15 मार्च, 1946, पृष्ठ 2459