415 रोजगार और पुनर्वास निदेशालय के व्यय का आवंटन - Page 128

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 113

(ख) सूचना उपलब्ध नही है और यह सूचना एकत्र की जा रही है।

(ग) और (घ) इस परियोजना की जांच की गई थी परन्तु इस परियोजना मे कुछ तकनीकी कमियां थीं। कुर्ग के मुख्य आयुक्त को कहा गया कि इस परियोजना का तकनीकी सलाह के प्रकाश में पुनरीक्षण कर लें तथा पड़ोसी प्रदेश से भी पता लें कि क्या उन्हें इस परियोजना के कार्यान्यवन में कोई आपत्ति तो नहीं है। अभी तक कुर्ग के मुख्य आयुक्त से पुनरीक्षित परियोजना प्राप्त नहीं हुई है यद्यपि कुर्ग के प्रशासन की पंचवर्षीय युद्धोत्तर योजना में इसे सम्मिलित कर लिया गया है।

415

ऽरोजगार और पुनर्वास निदेशालय के व्यय का आवंटन

1017. श्री वादीलाल लल्लूभाई ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि-

(क) केन्द्र और क्षेत्रीय केन्द्रों में अलग-अलग रोजगार तथा पुनर्वास निदेशालय के लिए आवंटित व्यय कितना है_

(ख) इन अलग-अलग केन्द्रों में कर्मचारियों की संख्या कितनी है_

(ग) ऐसे पूर्व सैनिकों की कुल संख्या कितनी है_ जिन्होने रोजगार के लिए इन केन्द्रों में अपना नाम रजिस्टर करा लिया है_ और

(घ) निदेशालय द्वारा इन पूर्व सैनिकों में से कितने पूर्व सैनिकों को वैकल्पिक रोजगार के लिए उपयुक्त पाया गया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) यह प्रश्न स्पष्ट नहीं है परन्तु शायद माननीय सदस्य यह जानना चाहते हैं कि वर्ष 1946-47 के दौरान पुनर्वास और रोजगार के महानिदेशालय के निदेशालय तथा प्रशासनिक कर्मचारियों पर तकनीकी वार्षिक व्यय क्या है। यह व्यय इस प्रकार हैः-

रुपये हेडक्वार्टर 27,14,800 क्षेत्रीय केन्द्र 1,08,32,500

योग - 1,35,47,300

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 15 मार्च, 1946, पृष्ठ 2468