416 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा मुसलमानों और गैर-मुसलमानों को ठेके के निर्माण कार्य - Page 129

114 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

वर्ष 1946-47 के लिए बजट प्राक्कलनों में ब्यौरों के लिए संदर्भ आमंत्रित किया है। क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालयों में व्यय क्रमशः 60 और 40 के अनुपात में बॉटा जाएगा।

(ख) 18 जुलाई से 31 दिसंबर, 1945 की अवधि के लिए पुनर्वास और रोजगार के महानिदेशालय की प्रगति रिपोर्ट के परिशिष्ट- I में इस संगठन के केन्द्रीय और क्षेत्रीय सेक्शनों की स्वीकृत पदों की संख्या तथा अभी तक भरे गए पदों की संख्या के ब्यौरेवार विवरण पत्र दिए गए हैं।

इसकी एक प्रति सदन के पुस्तकालय में रखी गई है।

(ग) रोजगार कार्यालय समाप्त की गई सेवाओं के कर्मचारियों को रजिस्टर करने तथा उन्हें स्थान दिलाने के लिए ही उत्तरदायी नहीं है अपितु युद्ध के सेवामुत्तQ कामगारों के लिए भी उत्तरदायी है। 31 दिसम्बर, 1945 तक रोजगार कार्यालय तथा पुनर्वास और रोजगार कार्यालयों में रजिस्टर किए गए व्यक्ति की कुल संख्या 50,658 थी और इनमें से 29,925 व्यत्तिQ पूर्व सैनिक थे। इस संबंध में यह भी बता दिया गया कि सैन्य विघटन के दूसरे अवस्था का कार्य 15 नवम्बर, 1945 को ही प्रारंभ हो सका। सेना की विमुत्तिQ के अनुसार लगभग 15,00,000 व्यत्तिQ मार्च, 1947 के अंत तक अलग कर दिए जाएंगे। इस अवस्था में यह अनुमान लगाना कठिन है कि इन व्यक्तियों मे से कितने व्यत्तिQयों को पुनर्वास और रोजगार कार्यालय की सहायता की आवश्यकता होगी।

(घ) 31 दिसम्बर, 1945 तक रोजगार कार्यालय और पुनर्वास तथा रोजगार कार्यालयों द्वारा रोजगार के लिए बताए गए व्यत्तिQयों की संख्या 9,516 थी। इनमें से 2, 841 व्यक्ति सैनिक थे।

416

ऽकेंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा मुसलमानों

और गैर-मुसलमानों को ठेके के निर्माण कार्य

1021. सेठ सूसुफ अब्दुल्ला हारून ः क्या माननीय श्रम सदस्य सदन के पटल पर एक तुलनात्मक विवरण रखेंगे जिसमें अलग-अलग यह दिखाया गया हो कि टेंडरों द्वारा उन ठेके के निर्माण कार्यों तथा वर्क आर्डर की राशि क्या है जो निर्माण डिवीजन संख्या एच आई, नई दिल्ली ‘ए’ डिवीजन नई दिल्ली ‘बी’ डिवीजन, प्रांतीय डिवीजन

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 15 मार्च, 1946, पृष्ठ 2472