418 सरकारी मुद्रणालय, अलीगढ में हड़ताल की धमकी - Page 131

116 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

रोड के क्रमशः वैस्टर्न और इस्टर्न हाउसेस को खरीद ले, यदि हां तो भारत सरकार द्वारा क्या उत्तर दिया गया है_ और

(ख) क्या सरकार इस बात पर विचार करती है कि सामान की प्राप्त कीमत

खरीद कीमत का कुछ ही अंश होगी?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां। इस संबंध में मैं माननीय श्री वेंकेटासुब्बा रेडियार के 8 फरवरी, 1946 के अल्पकालीन नोटिस पर दिए गए प्रश्न संख्या 23 के भाग (क) और (ख) के उत्तर की और माननीय सदस्य का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा।

(ख) अभी तक खरीद की कीमत पर कोई समझौता नहीं किया गया है परन्तु भवन के तोड़ने के बाद सामग्री की कीमत अवश्य ही भवन की कीमत की तुलना में बहुत कम होगी।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः भाग (क) के उत्तर में माननीय सदस्य ने ‘जी हां’ कहा। क्या इसका अर्थ यह है कि ह्नाइट हाल से यह दबाव डाला गया था?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः नहीं।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः भाग (क) के उत्तर में ‘जी हां’ का क्या अर्थ है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः इसका अर्थ यह है कि मैने हिन्दुस्तान टाइम्स में यह समाचार देखा है।

सभापति महोदय ः अगला प्रश्न।

418

ऽसरकारी मुद्रणालय, अलीगढ में हड़ताल की धमकी

1134. श्री मोहन लाल सक्सेना ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या वह हड़ताल के उस नोटिस से अवगत हैं जो सरकारी मुद्रणालय, अलीगढ़ के कर्मचारियों ने दिया है_

(ख) क्या यह सच है कि कर्मचारियों को 12 रुपये, 14 रुपये और 15 रुपये प्रतिमास दिए जाते है_

(ग) क्या माननीय सदस्य उनके वेतन, सुविधाएं, कार्य करने के घंटे और राशन की सप्लाई के संबंध में शिकायतों से अवगत हैं_ और

(घ) भारत सरकार ने कामगारों की मांगों को पूरा करने के लिए क्या कार्रवाई की है और क्या कार्रवाई करने का प्रस्ताव है?

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 21 मार्च, 1946, पृष्ठ 2691