421 परिवार बजट जांच रिपोर्ट - Page 136

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 121

(च) विभाग में काम करने वाले कामगारों से संबंधित होने के कारण दुर्भाग्यवश व्यत्तिQयों को स्पष्टतया यातना सहन करनी पड़ती है, ऐसी स्थिति में क्या सरकार अपने आदेश के बारे में पुनर्विचार करेगी और उसे वापस लेगी_ और यदि नहीं है तो क्यों नही?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां।

(ख) शब्द ‘नजदीकी रिश्तेदारों’ में प्रथम चचेरे, ममेरे और मौसेरे भाई तथा बहनोई और साले भी शामिल हैं। शब्द ‘अधिकारी’ में इस आदेश के प्रयोजन के लिए अराजपत्रित कर्मचारी सम्मिलित नहीं किए जाते हैं।

(ग) इसका उद्देश्य यह था कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में जनता का अधिक विश्वास बना रहे।

ठेकेदारों की स्वीकृत सूची में से 25 ठेकेदारों के नाम हटा दिए गए हैं। अन्य व्यत्तिQयों के मामले विचाराधीन हैं।

(घ) इस मामले में पूछताछ नहीं की गई है और भारत सरकार इस तथ्य से अवगत नहीं है कि इस प्रकार का नियम अन्य विभागों या देशो में विद्यमान है।

(घ) भारत सरकार के निदेश द्वारा।

(च) यह मामला भारत सरकार की परीक्षाधीन है।

421

ऽपरिवार बजट जांच रिपोर्ट

1156. श्री एम. अनन्तशायनम अय्यंगर ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि वे परिवार बजट जांच रिपोर्ट कब प्रकारशित करेंगे जो लगभग गत तीन वर्ष पहले प्रारंभ की गई थी_

(ख) क्या माननीय सदस्य सदन के समक्ष उन तारीखों को रखेंगे जब प्रथम और अंतिम परिवार बजट की सूचना ऐसे प्रत्येक केन्द्र द्वारा एकत्रित की गई थी जहां ऐसी जांच की जाती है और यह बताने की कृपा करेंगे कि ऐसी जांच के लिए इतनी असाधारण अवधि क्यों चयन की गई_

(ग) क्या सरकार इस तथ्य से अवगत है कि इस जांच का पूर्ण उद्देश्य और परिणाम पारिवारिक बजट जांच की प्रश्नावली से कामगारों द्वारा उपयोगी मदों की गुणवत्ता के कारक छोड़ देने से सर्वाधिक गंभीरता से विकृत कर दिया गया है_

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 21 मार्च, 1946, पृष्ठ 2710