122 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(घ) क्या कोई विशेषज्ञ समिति नियुक्त की गई थी ताकि परिवार बजट की जांच की प्रक्रिया की समानता और शुद्धता को आश्वस्त किया जाए_ यदि हां तो इस समिति की कितनी बार बैठकें हुई_ क्या यह सच है कि इन जांच पर लागू तथ्यों के प्राप्त करने और संग्रह करने के तरीकों और नियमों के सेम्पलिंग तकनीकों तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्णय उनके लागू किए जाने से पूर्व या बाद में ऊपर बताई गई विशेषज्ञ समिति द्वारा स्वीकृत किए गए थे_ और यदि नहीं तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) परिवार बजट जांच की रिपोर्टें सितम्बर 1946 के अन्त तक पूरी और प्रकाशित किए जाने की आशा है।
(ख) आवश्यक सूचना का विवरण सदन के पटल पर रखा जाता है।
चूँकि रहन-सहन के सूचकांक की लागत ने मंहगाई भत्ता के समायोजन के लिए आवश्यक आधार बनाया जिसकी युद्ध-काल में तत्काल रूप से आवश्यकता थी और इस संबंध में कोई भी विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं थे, अतः साधारण स्थिति पर लौटने की दशा की प्रतीक्षा किए बिना यह कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए था।
(ग) इसका उत्तर नकारात्मक है।
(घ) रहन-सहन सूचकांक के तैयार करने के तरीकों पर विचार विमर्श के लिए एक विशेषज्ञ समिति नियुत्तQ की गई। इसकी एक बार बैठक आयोजित की गई और इस बैठक में जांच के संबंध में तरीकों के बारे में सामान्य सिद्धांत निर्धारित किए गए तथा इन सिद्धांतों को सामान्यतया अपनाया गया।
विभिन्न चयनित केन्द्रों में परिवार बजट जांच के प्रारंभ करने तथा समाप्त
करने की तारीखों को प्रदर्शित करने वाला विवरण
केन्द्र का नाम बजट के आंकड़ों को एकत्र तारीख जिस पर यह कार्य
करने की प्रारंभिक तारीख संपन्न हुआ
I अजमेर (1).. 15-11-43 15-11-44 II बंगाल (4)..
हावड़ा और बरेली 28-7-43 28-7-44
खरगपुर 28-7-43 28-7-44
नारायणगंज 28-7-43 28-7-44
कलकत्ता 1-8-44 31-7-45 III बिहार (4)...
मुंगेर और जमालपुर 9-5-44 31-10-44
देहरी-ऑन-सोन 1-11-44 31-1-45