431 टाइपराइटरों का आयात - Page 154

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 139

430

ऽभारत में थोरियम और यूरेनियम निक्षेप

1276. दीवान चमनलाल ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या भारत मे कहीं भी थोरियम और यूरेनियम के निक्षेप हैं और यदि हां है तो उनका विस्तार क्या है।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः अभी तक आर्थिक मूल्य की दृष्टि से कोई भी निक्षेप प्राप्त नहीं हुए हैं।

खनिज मोना ज़ाइट (थोरियम की एक किस्म जिसमें खनिज होता है) ट्रेवनकोर के समुद्री तट पर भारत के दक्षिण-तट पर पाया जाता है।

431

ऽऽटाइपराइटरों का आयात

1279. श्री मनु सूबेदार ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि 1 अप्रैल, 1940 से अब तक भारत में कितने टाइपराइटों का आयात किया गया है_

(ख) इनमें से कितने टाइपराइटर आम नागरिकों के लिए निर्धारित किए गए हैं और किन-किन प्रांतों में उन्हे बांटा गया है तथा इसका क्या आधार रहा है_

(ग) क्या यह सच है कि भारत में ऐसी मशीनों का भारी अभाव है तथा व्यापार करने वाली फर्मों को अधिक असुविधा होती है_

(घ) इन मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं_

(घ) क्या इन वस्तुओं में से कोई ऐसी वस्तु है जिसके बारे में हैदरी मिशन ने बातचीत की_ और

(च) टाइपराइटिंग मशीनों की उपलब्धता की सामान्य स्थिति क्या है और आगामी बारह महीनों में सरकार की क्या भविष्यवाणी है?

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 27 मार्च, 1946, पृष्ठ 2987

ऽऽ वही, 20 मार्च, 1946, पृष्ठ 2988