431 टाइपराइटरों का आयात - Page 155

140 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) दिसम्बर 1945 तक लगभग 76,000 टाइपराइटर।

(ख) अप्रैल 1940 से अक्तूबर 1943 तक सूचना उपलब्ध नहीं है।

इन टाइपराइटरों को देने का औचित्य अनिवार्यता पर निर्भर होता है। ये टाइपराइटर वाणिज्यिक तथा औद्योगिक संस्थाओं, लोक उपयोगिता की संस्थाओं, शैक्षिक संस्थाओं, व्यावसायिक लोगों और व्यापारियों को दिए गए तथा उन युद्ध उद्योगों ऐजेन्सियों को दिए गए जो युद्ध के कार्यों में लगी हुई थीं।

(ग) जी हां, भारत में टाइपराइटरों का भारी अभाव था।

(घ) युद्ध की समाप्ति के बाद से सार्वजनिक उपयोग के लिए टाइपराइटर वाणिज्यिक संख्याओं के माध्यम से आयात किए जा रहे हैं जैसा कि युद्ध के दिनों में आयात किया जाता था। सरकार ने विभिन्न आयात करने वाली फर्मों पर इस बात का जोर दिया है कि वे यथासंभव अधिक से अधिक संख्या में टाइपराइटरों का आयात करें। फर्मों को सरकार की सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया है और यदि आवश्यकता हुई तो अमरीका में उनमें मुख्य व्यापारियों की सप्लाई की क्षमता का भी पता लगाया गया है। अधिक संख्या में टाइपराइटरों के आयात करने के लाइसेंस जारी किए गए हैं। जुलाई से दिसम्बर, 1945 की अवधि में ही अमरीका से 11,717 टाइपराइटरों के आयात करने के लाइसेंस जारी किए गए है। भारत में टाइपराइटरों के भारी अभाव के बारे में अमरीकी प्राधिकारियों का अगस्त में ध्यान आकर्षित किया गया था और उनसे निवेदन किया गया था कि जून, 1946 के अंत तक कम से कम 15,000 टाइपराइटर जहाज से भिजवाने के लिए दे दें।

(घ) नहीं।

(च) केवल 4,400 टाइपराइटर (स्विटज़रलैंड से हर्मीज फ्बेबीय् टाइपराइटरों को छोड़कर, जो नियमित कार्यालय के काम के लिए अनुपयुत्तQ है) भारत की कम से कम वार्षिक 15,500 मशीनों की तुलना में सितम्बर, 1945) से फरवरी, 1946 तक छः महीने की अवधि में इस देश को आयात किए गए। इसलिए वर्ततान स्थिति असंतोषजनक है परन्तु आगामी बारह महीने में कुछ सुधार की आशा की जाती है।