442 सरकारी आवास के आवंटन-नियमों का संशोधन - Page 166

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 151

(घ) श्रम विभाग के परिपत्र के जारी होने से पूर्व विधि विभाग से परामर्श लिया गया था_ यदि हां तो उनकी राय क्या थी_

(घ) क्या इन आदेशों का उद्देश्य उस स्थिति में पूरा नही हो सकता जब एक ही क्षेत्र के ठेकेदार के संबंधी कर्मचारी का स्थानान्तरण किसी अन्य ड्विजन या किसी अन्य स्टेशन पर कर दिया जाए_ यदि नही तो कैसे_ और

(च) क्या वह इन आदेशों के रद्द करने की वांछनीयता पर विचार करना चाहेंगे_ और यदि नहीं तो इसके क्या कारण है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क), (ख), (ग), (घ) और (च) माननीय सदस्य का ध्यान 21 मार्च, 1946 के तारांकित प्रश्न संख्या 1143 की ओर आकर्षित किया जाता है।

(घ) नहीं, यह विशुद्ध रूप से प्रशासकीय मामला है।

442

ऽसरकारी आवास के आवंटन-नियमों का संशोधन

1412. बाबू राम नारायण सिहः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि युद्ध के दौरान आवास-गृहों के आवंटन से संबंधित वर्ततान नियमों का कब संशोधन किया जाएगा ताकि आवास-गृहों के ऐसे परिवर्तन की व्यवस्था हो सके जो उसी वर्ग अथवा ग्रुप में हो सके जो पूर्व आवंटन के नियमों के अन्तर्गत अनुमत है क्योंकि अब युद्ध समाप्त हो गया है_

(ख) क्या वह इस तथ्य से अवगत हैं कि ऐसे कुछ आवंटी जिन्हें अपनी इच्छा के अनुसार क्वार्टर नहीं मिले हैं, अपने असंतोष के होते हुए भी इन वर्तमान क्वार्टरों में रह रहे हैं, और

(ग) क्या वह इस तथ्य से अवगत हैं कि वर्तमान नियमों के अन्तर्गत शिमला से नीचे आने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को वह लाभ नहीं मिला जो तुलनात्मक रूप से जूनियर अधिकारियों को यहां रहते हुए क्वार्टरों के आवंटन में प्राप्त हुआ है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) वर्तमान आवंटन नियमों के संशोधन की वांछनीयता के प्रश्न पर शीघ्र ही विचार किया जाएगा जब आवास गृहों के परिवर्तन के लिए नियमों में व्यवस्था के प्रश्न पर विचार किया जाएगा।