विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 161
(ग) सभी संबंधित जिलों में कुल कितनी खेती योग्य भूमि अधिगृहीत कर ली गई है तथा कितनी की जानी है_
(घ) सभी जिलों में प्रभावित होने वाले गांवों की संख्या कितनी है_
(घ) उन लोगों की संख्या कितनी है ( i ) जो अपने घरों से वंचित किए जाएंगे, ( ii ) जो अपनी भूमि से वंचित किए जाएंगे, और ( iii ) जो अपने घरों और भूमि दोनों से ही वंचित कर दिए जाएंगे_
(च) क्या बेदखल किए गए लोगों के पुर्नवास की कोई योजना है_
(छ) क्या माननीय सदस्य प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की भावनाओं तथा इस योजना के बारे में बिहार प्रांतीय कांग्रेस वर्किंग समिति के प्रस्ताव से अवगत हैं_ और
(ज) क्या माननीय सदस्य ने इस योजना के कार्य को उस समय तक स्थगित करने की वांछनीयता पर विचार किया है जब प्रांतों और केद्र में लोकप्रिय सरकारें काम करने लगेंगी?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) प्रारंभिक जाँच का कार्य चल रहा है।
(ख) नहीं।
(ग), (घ) और (घ) इन बातों के संबंध में व्यौरेवार सूचना एकत्र की जा रही है।
(च) अभी तक अंतिम रूप से कोई भी योजना नहीं बनाई गई है परन्तु यह मामला सरकार के सक्रिय रूप से विचाराधीन है और मैं माननीय सदस्य को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार इन हटाए गए लोगों को पर्याप्त रूप से पुनर्वासित करने की आवश्यकता को विशेषतया ध्यान में रखेगी।
(छ) इस विषय पर सरकार के पास कुछ प्रेस सूचनाएं हैं।
(ज) केवल प्रारंभिक जांच कार्य किए जा रहे हैं और सरकार उन्हें आस्थगित करने की वांछनीयता पर विचार नहीं कर रही है या ऐसा कार्य नही कर रही है जो उनके विचार के लिए आवश्यक लगे।
बाबू राम नारायण सिह ः लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया क्या होगी?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं कोई निश्चित वत्तQव्य देने में असमर्थ हूं।
प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या माननीय सदस्य इन लोगों की और उन किसानों