453 अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन में रखे गए भारतीयों की संख्या - Page 178

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 163

452

ऽभारतीय खान स्कूल, धनबाद में हड़ताल

1504. बाबू राम नारायण सिह ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या भारतीय खान स्कूल, धनबाद में हड़ताल है_ यदि हां तो क्यों और क्या इस हड़ताल की समाप्ति हो गई है_ और यदि हां तो कैसे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः माननीय सदस्य का ध्यान 26 मार्च, 1946 को पूछे गए तारांकित प्रश्न संख्या 1265 के उत्तर की ओर दिलाया जाता है।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या सरकार उस डिप्लोमा की मान्यता के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंची है जिनके बारे में वे शिकायत कर रहे थे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः यह मामला विचाराधीन है।

453

ऽऽअन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन में रखे

गए भारतीयों की संख्या

1511. प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के हेडक्वार्टर में कार्यरत भारतीयों की संख्या कितनी है_

(ख) अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के कार्यालयों में भारतीय सदस्यों पर अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कुल कितनी धन-राशि खर्च की है और भारत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को कितनी राशि दी है_

(ग) क्या ऐसे कोई प्रस्ताव हैं कि भारत में अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को सशत्तQ किया जाए और सभी प्रांतीय राजधानियों में प्रांतीय सरकारों के संदर्भ में शाखाएं

खोली जाएं_

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 3 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3420

ऽ वही, पृष्ठ 3429