453 अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन में रखे गए भारतीयों की संख्या - Page 180

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 165

(ग) सरकार के पास कोई सूचना नही है।

(घ) उत्तर सकारात्मक है।

( i ) फेडेरल लोक सेवा आयोग (इंडिया) द्वारा कुछ उपयुत्तQ उम्मीदवारों का चयन किया गया है ताकि मांट्रियल स्थित अन्तर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय के लिपिकों के स्थान पर उनकी नियुत्तिQ की जाए

( ii ) उच्च पदों में सहायक निदेशक के पद पर एक भारतीय की नियुत्तिQ का प्रश्न विचाराधीन है।

( iii ) यह प्रश्न विचाराधीन है।

श्री मोहनलाल सक्सेना ः एक गोल्ड फ्रैंक का मूल्य रुपये में क्या है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः यह मूल्य रूपये 1-1-5 है। यह सूचना अन्तर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय द्वारा हमें बताई गई है परन्तु मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः भाग (ग) के संबंध में क्या सरकार अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को इस सुझाव की वांछनीयता के बारे में विचार करेगी कि अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन सभी प्रांतीय राजधानियों में अपनी शाखाएं खोले ताकि प्रांतीय सरकारों से उनका सम्पर्क बना रहे।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं इस मामले पर ध्यान दूंगा।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या यह सच नहीं है कि एशिया के देशों और अश्वेत लोगों के देशों को अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः यह आम राय है परन्तु मैं सही तरीके से नहीं कह सकता कि स्थिति क्या है।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः सरकार यह देखने के लिए क्या कदम उठा रही है कि भारत और अन्य अश्वेत लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की शासकीय निकाय में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः हम हमेशा भारत के दावे पर जोर देते हैं।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः इसका परिणाम क्या होता है? क्या इसमें कुछ सुधार हुआ है?