454 केंद्रीय और प्रान्तीय सरकार के मुद्रणालयों में हड़ताल - Page 182

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 167

454

ऽकेंद्रीय और प्रान्तीय सरकार के मुद्रणालयों में

हड़ताल

1526. प्रो एन. जी. रंगा ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली की हड़ताल कितने समय से चल रही है_

(ख) कामगारों की वे शिकायतें और मांगें क्या हैं जिनकी ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है_

(ग) जब ये मांगें सरकार के समक्ष लाई गई तो कामगारों की वैद्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्या कार्रवाई की गई_

(घ) अब इस हड़ताल में कितने कामगार अन्तर्ग्रस्त हैं_

(घ) क्या यह सच है कि यह हड़ताल या इसी प्रकार की हड़तालें केन्द्रीय और प्रांतीय सरकारों के अन्य मुद्रणालयों में भी चल रही है_

(च) क्या यह सच है कि इस प्रकार की हड़ताल बम्बई में भी चल रही है जैसा कि 21 मार्च के हिन्दुस्तान टाइम्स के पृष्ठ 4 पर समाचार प्रकाशित हुआ है_ और

(छ) सरकार ऐसे कौन से कदम उठा रही है ताकि कामगारों के साथ समझौता हो सके?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) यह हड़ताल 6 मार्च से 24 मार्च, 1946 तक 19 दिन चली।

(ख) मांगें इस प्रकार थींः

(1) रहन-सहन के लिए उचित मजदूरी का निर्धारण जो 50 रुपये प्रति मास से कम न हो।

(2) भारत सरकार के सभी मुद्रणालयों में समान रूप से वर्तमान वेतनमानों मे संशोधन।

­ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 3 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3443