विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 169
(घ) जी हां। भारत सरकार फार्म मुद्रणालय, अलीगढ़ के कर्मचारी 15 मार्च, 1946 से हड़ताल पर हैं। भारत सरकार मुद्रणालय, कलकत्ता के उद्योग में लगे कामगारों ने भी हड़ताल करने का नोटिस दिया है परन्तु अभी तक वे हड़ताल पर नही गए हैं।
(च) समाचारपत्र में जो प्रकाशित हुआ है उसके अतिरिक्त सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है। सम्बंधित मुद्रणालय प्रांतीय सरकार के अन्तर्गत आता है।
455
ऽनई दिल्ली में आवसीय सम्पत्ति का अधिग्रहण
1530. दीवान चमन लाल ः (क) युद्ध विभाग के इस घोषित इरादे के संदर्भ में कि यथासंभव शीघ्रता के साथ निजी आवासीय सम्पत्ति को अपने अधिकार में न रखा जाए जैसा कि 13 मार्च, 1946 के तारांकित प्रश्न संख्या 924 के उत्तर में इस सदन को बताया गया था, क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या इसी प्रकार श्रम विभाग केन्द्रीय सरकार के अधिकारियों को आवास देने के लिए नई दिल्ली की निजी आवासीय सम्पत्ति का अधिग्रहण नहीं करेगी_
(ख) क्या सरकार नई दिल्ली में किसी भी आवासीय सम्पत्ति का अधिग्रहण का इरादा करती है ( उदाहरणार्थ नं. 4 रतनडोन रोड) जो सरकार द्वारा पहले अधिग्रहीत की गई थी परन्तु सरकार ने वास्तव में उस पर अधिकार नहीं किया था_ इसके क्या कारण हैं, यदि कोई हो, सरकार इस प्रकार अधिग्रहण की गई सम्पत्ति पर अधिकार पाना क्यों आवश्यक समझती है_ और
(ग) सामान्य अनधिग्रहण के कार्यक्रम की दृष्टि से क्या सरकार ने इस वांछनीयता पर विचार किया है कि इस समय उपरोक्त भाग (ख) में दिए गए आवास को उन्ही लोगों के अधिकार में रखा जाए जो उनमें रहते हैं और यदि हां तो क्या सरकार तदनुसार शीघ्र ही आदेश जारी करने का विचार करती है_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जापान के साथ युद्ध समाप्त होने के समय से श्रम विभाग ने केंद्रीय सरकार के अधिकारियों को बसाने के लिए नई आवासीय सम्पत्ति का अधिग्रहण छोड़ दिया है।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 3 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3445