459 सरकारी मुद्रणालयों में जूनियर रीडर - Page 192

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 177

459

ऽसरकारी मुद्रणालयों में जूनियर रीडर

1635. हाजी चौधरी मोहम्मउ इस्माइल खां ः (क) क्या माननीय श्रम मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि सभी भारत सरकार मुद्रणालयों में स्थानापन्न जूनियर रीडरों को जूनियर रीडरों के स्थायी पदों पर स्थायी करने का आधार क्या है_

(ख) क्या यह सच है कि कॉपी होल्डरों के कर्त्तव्य और संवर्ग जूनियर रीडरों से नितांत भिन्न हैं_

(ग) क्या यह सच है कि कुछ स्थानापन्न रीडर जिन्होने जूनियर रीडर के ग्रेड में पहले प्रवेश किया था, उन कुछ कॉपी होल्डरों से जूनियर रीडर के ग्रेड में जूनियर घोषित किए हैं जो रीडर की परीक्षा में उत्तीर्ण न हो सके जबकि भारत सरकार प्रेस में कॉपी होल्डरों ने जूनियर रीडरों के साथ परीक्षा दी थी_

(घ) क्या यह सच है कि वह आदेश जिसके अन्तर्गत अर्हक कॉपी होल्डरों को जूनियर रीडर के पदों पर कार्य करने की अनुमति दी गई थी, बदला जा सकता है यदि वे अधिकतम संतोष के साथ अपनी कार्यदक्षता बनाए रखें_ और

(घ) क्या सरकार उन अर्हक कॉपी होल्डरों को जिन्होने स्थानापन्न जूनियर रीडरों के रूप में कुल मिलाकर अधिक सेवा की है, जूनियर रीडरों के स्थायी पक्षों में वरीयता देने की वांछनीयता पर विचार करेगी?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) कॉपी होल्डरों के पदों के स्थायीकरण वरीष्ठता के अनुसार किए जाते हैं किन्तु अपवाद यह है उन व्यत्तिQयों की बात अलग है यदि उन्होंने रीडर की परीक्षा तीसरे अवसर में उत्तीर्ण की है जिनके लिए कुछ पद आरक्षित किए गए थे।

(ख) जी हां।

(ग) जी हां।

(घ) जी हां। यदि जूनियर कॉपी होल्डर को इससे पूर्व स्थायी न बना दिया गया हो।

(घ) नहीं। वर्तमान नियम पूरे विचार के बाद बनाए गए हैं।

1636.ऽहाजी चौधरी मोहम्मद इस्माइल खां ः (क) क्या माननीय श्रम मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में जूनियर रीडरों का वेतनमान रु. 55-3-85 और कॉपी होल्डरों का वेतनमान रु. 45-4-60-दक्षता रोक-5-80 (संयुत्तQ वेतनमान में ‘सी’ ग्रेड) है_

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 8 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3649-50