460 थोरियम के उपयोग - Page 193

178 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(ख) क्या यह सच है कि अभी तक जूनियर रीडरों और कॉपी होल्डरों के वेतन में विषमताएं हैं क्योंकि स्थायी जूनियर रीडर अपनी चार या पांच वर्ष की सेवा करके केवल 64 रुपये प्रतिमास प्राप्त करता है जबकि अस्थायी कॉपीहोल्डर जूनियर रीडर के पद पर स्थानापन्न होने पर 67 रुपये प्रतिमास प्राप्त करता है।

(ग) क्या यह सच है कि ऊपर बताए गए मुद्रणालय के प्रबंधक ने अधिक सावधानी से जाँच करके जूनियर रीडरों को ‘बी’ ग्रेड दिए जाने की सिफारिश की है जो वर्तमान विषमताओं को दूर करने का केवल एकमात्र विकल्प है_ और

(घ) क्या माननीय सदस्य इन विषमताओं को दूर करने के लिए यथा शीघ्र जूनियर रीडरों के संयुत्तQ वेतनमान के ‘बी’ ग्रेड की स्वीकृति का प्रस्ताव करते हैं_ और यदि नहीं तो क्यों नही?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां।

(ख) स्थायी जूनियर रीडर को चार वर्ष की सेवा पूरी करने पर 64 रुपये प्रतिमास और पांच वर्ष की सेवा पूरी करने पर 67 रुपये प्रतिमास पाने का अधिकार है। कुछ मामलो में यदि अस्थायी कॉपीहोल्डर को रीडर के पद नियुत्तQ किया जाए तो उसे 67 रुपये प्रति मास पाने का अधिकार है।

(ग) जी हां।

(घ) संयुत्तQ वेतनमान अस्थायी वेतनमान है और यह भारत सरकार के लिपिक कर्मचारी वर्ग के लिए बनाया गया था। इसे विशेष रूप से भारत सरकार के मुद्रणालयों के कॉपीहोल्डरों तथा जूनियर रीडरों के लिए बनाया गया था। संयुत्तQ वेतनमान मे ‘बी’ ग्रेड के लागू किए जाने से अधिक विषमताएं और जटिलताएं उत्पन्न होंगी क्योंकि विभिन्न भारत सरकार मुद्रणालयों में अलग-अलग वेतन की दरों पर रीडरों के कई ग्रेड हैं।

460

ऽथोरियम के उपयोग

1642. श्री एम. के. जिनाचन्द्रन ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि सैनिक कार्यों के लिए थोरियम के क्या उपयोग किए जाते हैं_ और क्या यह वस्तु किसी सिविल प्रयोजन के लिए भी प्रयोग में लाई जा सकती है?

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 8 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3655