460 थोरियम के उपयोग - Page 194

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 179

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः हाल ही की रिपोर्टों के अनुसार यह संभव लगता है कि क्रमिक प्रतिक्रियाओं में, जिनमें आणविक ऊर्जा उत्सर्जित हुई, यूरेनियम के कुछ अंश के स्थान पर थोरियम का उपयोग हो सकता है। थोरियम का उपयोग गैस मेंटल? लैम्प, रेडियो बाल्व आदि के निर्माण में किया जा सकता है।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः यह भारत में कहां पाई जाती है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः ट्रावंनकोर में।

श्री ए. करूणाकर मेनन ः क्या ट्रावंनकोर से ही प्राप्त होती है अथवा भारत के किसी अन्य भाग से भी प्राप्त होती है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मुझे यह उत्तर देने के लिए नोटिस की आवश्यकता है

श्री मनु सूबेदार ः क्या महामहिम की सरकार ने सरकार या भारत के बाहर किसी अन्य संस्था से कहा है ताकि थोरियम की सप्लाई पर नियंत्रण किया जाए और क्या सरकार किसी विशेष देश के साथ इस हेतु वचनबद्ध है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मेरे पास ऐसे सुझाव के बारे में कोई सूचना नहीं है।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या सरकार अपने भूवैज्ञानिक विशेषज्ञों द्वारा इसकी जांच करा रही है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं इस सुझाव को ध्यान में रखूंगा।

श्री ए. करूणाकर मेनन ः क्या सरकार इस उत्पाद को किसी अन्य देश को निर्यात कर रही है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मेरे पास कोई सूचना नहीं है। यदि मेरे माननीय मित्र को किसी सूचना की आवश्यकता है तो मुझे पर्याप्त समय का नोटिस दिया जाना चाहिए।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या इसका निर्यात हो रहा है? यदि हां तो राष्ट्रीय सुरक्षा में इसके निर्यात को रोकने के लिए सभी सम्भव कार्यवाही की जानी चाहिए।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं इसका पता लगाऊंगा।