461 केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में मुसलमान - Page 195

180 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

461

ऽकेन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में मुसलमान

1646. श्री मोहम्मद रहमत-उल्ला ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के निम्नलिखित पदों पर मुस्लिम कर्मचारियो का अनुपात क्या है_

( i ) अधीक्षक इंजीनियर, ( ii ) एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, ( iii ) सहायक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, ( iv ) सब-डिवीजनल अधिकारी, ( v ) अधीनस्थ कर्मचारी, ( vi ) हेड कर्ल्क, ( vii ) डिवीजनल एकाउंटेंट।

(ख) गजेटिड पदों पर मुसलमानों का अनुपात कम क्यों है_

(ग) मुसलमानों को जातीय आधार पर पदान्नति क्यों नहीं दी जाती है जबकि नियुक्तियां जातीय आधार पर की जाती हैं और इनका अनुपात कठिनाई से आठ प्रतिशत है_

(घ) निकट भविष्य में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में स्थायीकरण की क्या नीति होगी, सभी पदों में अनुपात के समायोजन के लिए क्या कदम उठाए गए हैं_

(घ) सब-डिवीजनल अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों को किस आधार पर निर्माण और अनुरक्षण के कार्य आवंटित किए जाते हैं_ यदि मुसलमानों को इन निर्माण कार्यों से वंचित रखा जाता है और इस बारे में चीफ इंजीनियर या अधीक्षक इंजीनियरों से शिकायत की जाती है तो सम्प्रदायवाद को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं_

(च) क्या यह सच है कि स्टोर या स्टैंर्डड मेजरमेंट बुक्स मूस्लिम अधीनस्थ कर्मचारियों को आवंटित की जाती हैं_ और क्या यह सच है कि उन्हें दिल्ली और बाहर केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में निर्माण तथा रखरखाव के निर्माण कार्य नहीं सौंपे जाते?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) ( i ) अधीक्षक इंजीनियर -6 प्रतिशत

( ii ) एक्जीक्यूटिव इंजीनियर - 17 प्रतिशत

( iii ) सहायक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर - 14 प्रतिशत

( iv ) सब-डिवीजनल अधिकारी - 17 प्रतिशत

( v ) अधीनस्थ कर्मचारी - 22 प्रतिशत

( vi ) हेड कर्ल्क - 24 प्रतिशत

( vii ) डिवीजनल एकाउंटेंट के लिए आंकड़े तुरंत उपलब्ध नहीं हैं।