विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 181
(ख) अधीक्षक और एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों के पद पदोन्नति द्वारा भरे जाते हैं तथा अल्प-संख्यक जातियों के लिए नियुत्तिQयों के आरक्षण संबंधी आदेश उनकी पदोन्नति के मामलों में लागू नहीं किए जाते। इसलिए ऐसे पदों में मुसलमानों के लिए 25 प्रतिशत का कोटा सुरक्षित रखना संभव नहीं है। जहां तक ऐसे एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों का प्रश्न है जिनकी नियुत्तिQ सीधे हो अथवा पदोन्नति द्वारा की जाती है, मुसलमानों की कमी एक मुसलमान उम्मीदवार द्वारा उसे हाल ही में नियुत्तिQ का प्रस्ताव ठुकराये जाने के कारण है।
(ग) जैसा कि पहले ही कहा है, पदोन्नतियां जातीय आधार पर नहीं की जाती हैं।
(घ) सीधे भर्ती किए गए कर्मचारियों और सरकार के अन्तर्गत कोई स्थायी नियुत्तिQयां न रखने वाले अन्य अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण अल्प संख्यक जातियों की नियुत्तिQयों के आरक्षण के बारे में आदेशों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जायेगा। परन्तु पदोन्नति द्वारा की गई नियुत्तिQयों के मामले में कोई भी समयोजन नहीं किया जाएगा परन्तु छटनी करने के लिए जातीय प्रतिनिधित्व नियमों के पालन के संबंध में आदेश यथोचित रूप से अपनाए जाएंगे।
(घ) निर्माण और रखरखाव संबंधी कार्य जातीय आधार पर सब-डिवीजनल अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवंटित नहीं किए जाते।
(च) नहीं।
डॉ सर जियाउद्दीन अहमद ः क्या मैं अधीक्षक इंजीनियर की नियुत्तिQ के बारे में पूछ सकता हूं कि क्या माननीय सदस्य ने सदन में यह कहा है कि एक स्थान रिक्त था और उन्होने ऐसे व्यत्तिQ की नियुत्तिQ की है जो अधीनस्थ इंजीनियर का काम चलाने के लिए अर्हता प्राप्त उम्मीदवार नहीं है जबकि जिन मुसलमानों में से जिस उम्मीदवार को नियुत्तिQ किया जा सकता था, उसकी नियुत्तिQ नहीं की गई है। मैने सदन में यह भी बताया कि नियुत्तिQ वहां की जाएगी जब विधान सभा समाप्त होगी और हम स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मेरे मित्र एकदम गलत सोच रहे हैं। मैने कहा कि एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को इस पद पर मौजूदा कार्य करने के लिए कहा गया था। इस पद पर कोई नियुत्तिQ नहीं की गई है।
डॉ सर जियाउद्दीन अहमद ः आपने बताया कि वह अधीक्षक इंजीनियर का काम कर सकता है। मैं नहीं समझ पाता कि इस व्यत्तिQ का क्या कार्य है जब वह एक या दो दिन काम नहीं करता अपितु महीनों काम पर लगाया जाता है। क्या यही विभाग की कार्यक्षमता है?