464 न्यूनतम मजदूरी विधेयक - Page 200

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 185

(10) चावल की मिलों मे लगे श्रमिकों की दशाओं पर प्रतिवेदन।

(11) कॉच-उद्योग में लगे श्रमिकों की दशाओं पर प्रतिवेदन।

(12) बीड़ी, सिगार और सिगरेट उद्योगों में लगे श्रमिकों की दशाओं की जांच पर प्रतिवेदन।

(13) भारत में पौधारोपण में लगे श्रमिकों की दशाओं पर प्रतिवेदन।

(14) भारत में कोयला खनन उद्योग में लगे श्रमिकों की दशाओं पर प्रतिवेदन।

(15) मिटट्ी के बरतन बनाने में लगे श्रमिकों की दशाओं के बारे में प्रतिवेदन।

(16) रसायनिक उद्योग में लगे श्रमिकों की दशाओं पर प्रतिवेदन।

(17) भारत में मेंगनीज खनन उद्योग में लगे श्रमिकों की दशाओं की जांच-पड़ताल के बारे में प्रतिवेदन।

(18) भारत में खनिज तेल उद्योग में लगे श्रमिकों की दशाओं के बारे में प्रतिवेदन।

(19) भारत में ऊनी कपड़ा उद्योग में लगे श्रमिकों की दशाओं के बारे में प्रतिवेदन।

(20) भारत में कागज कारखाना उद्योग में लगे श्रमिकों की दशाओं के बारे में प्रतिवेदन।

एस जेटी. एन.वी. गाडगिल (बम्बई सेण्ट्रल डिवीजनः गैर मुसलमान ग्रामीण)ः इन पत्रों को परिचालित नहीं किया गया है। क्या माननीय सदस्य उन व्यत्तिQयों को ये पत्र सप्लाई करने की कृपा करेंगे जिन्होने इसके लिए आवेदन किया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं निश्चिय ही इस बारे में विचार करूंगा। श्रीमन् हमारे पास पर्याप्त संख्या में प्रतियां नही है।

सभापति महोदय ः इस समय निवेदन यह है कि उन सदस्यों को प्रतियां सप्लाई की जाएं जो उनकी मांग करते हैं।

464

ऽन्यूनतम मजदूरी विधेयक

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य) ः श्रीमन् मैं कतिपय रोजगारों में न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने का उपलब्ध करने वाले विधेयक कों पुरःस्थापित करने की अनुमति का प्रस्ताव करता हूं।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 11 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3842