466 थोरियम के निक्षेप - Page 201

186 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

सभापति महोदय ः प्रश्न यह हैः

फ्कतिपय रोजगारों में न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने का उपबन्ध करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए।य्

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः श्रीमन् मैं विधेयक पुरःस्थापित करता हूं।

465

ऽअभ्रक खान मजदूर कल्याण निधि विधेयक प्रवर समिति के प्रतिवेदन का प्रस्तुत किया जाना

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य) ः श्रीमन् मैं अभ्रक खनन उद्योग में लगे मजदूरों के कल्याण को बढ़ावा देने संबंधी कार्यकलापों को वित्तपोषित करने हेतु निधि का गठन करने वाले विधेयक पर प्रवर समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करता हूं।

466

ऽऽथोरियम के निक्षेप

1740. श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि उस थोरियम के निक्षेप, जिनका उपयोग परमाणु ऊर्जा के निर्माण के लिए किया जाता है, भारत के कई भागों मे पाये गए हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः माननीय सदस्य का ध्यान 26 मार्च, 1946 को तारांकित प्रश्न संख्या 1276 के सभा में दिए गए उत्तर की ओर दिलाया जाता है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या सच है कि ट्रार्वनकोर रियासत में थोरियम के काफी निक्षेप पाए गए हैं और यदि हां तो क्या सरकार ने इनके निपटान के मामले में नियंत्रण करने के लिए क्या कदम उठाए हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः यह निक्षेप भारतीय रियासत में है और भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।

1743. सरदार मंगल सिंह ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 11 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3871

ऽऽ वही, 12 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 3873