466 थोरियम के निक्षेप - Page 202

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 187

(क) दिल्ली और नई दिल्ली की आवासीय इमारतों में लगाए जाने के लिए सरकार ने कितने रेफ्रीजिरेटर खरीदे हैं_

(ख) इन इमारतों के किराएदारों को रेफ्रीजिरेटर किराए पर देने के क्या निबंधन और शर्ते हैं_

(ग) सम्पदा कार्यालय और लोक निर्माण विभाग के उन कर्मचारियों के विवरण क्या हैं जिन्हें अस्थायी और स्थायी रूप से रेफ्रीजिरेटर किराए पर दिए गए हैं_

(घ) क्या वे रेफ्रीजिरेटर केन्द्रीय विधानमंडल के माननीय सदस्यों के उपयोग के लिए सत्रों और समितियों के संबंध में सरकारी कर्त्तव्य निभाने के लिए उन इमारतों में उपलब्ध नहीं है जिनमें वे ठहरते हैं_

(घ) क्या यह सच है कि कार्यालय और विभाग के अधिकांश कर्मचारियों को रेफ्रीजिरेटर उपलब्ध कराए गए हैं जिनके पास वे इमारतें नहीं है_ और

(च) क्या सरकार यह प्रस्ताव करती है कि कार्यालय और विभाग के कर्मचारियों से रेफ्रीजिरेटर वापस लेकर केन्द्रीय विधानमण्डल के सदस्यों को उपलब्ध कराए जाएं_ यदि नहीं तो क्यों?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) 334

(ख) दिल्ली और नई दिल्ली में रेफ्रीजिरेटर के आवंटन के लिए नियमों के निबंधन और शर्ते निर्धारित कर दी गई है और इसकी एक प्रति सभा पटल पर रखी जाती है।

(ग) केवल एक अधिकारी अर्थात् अपर चीफ इंजीनियर केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को ग्रीष्म ऋतु 1946 के लिए आवंटित किया गया है।

(घ) नहीं।

(घ) नहीं।

(च) प्रश्न नहीं उठता।

दीवान चमनलाल ः (घ) के उत्तर के संदर्भ में क्या मैं पूछ सकता हूं कि क्या रेफ्रीजिरेटर विधान सभा के सदस्यों को उपलब्ध नहीं है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः नियमों के अधीन रेफ्रीजिरेटर उपलब्ध नहीं है।

श्री मनु सूबेदार ः क्या मैं यह जान सकता हूं कि उन रेफ्रीजिरेटरों का क्या हुआ जो युद्ध के दौरान निजी व्यत्तिQयों से सरकार द्वारा लिए गए थे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मुझे इसका उत्तर देने के लिए नोटिस की आवश्यकता है।