467 गृह संख्या 42-वीं, हनुमान लेन, नई दिल्ली का अधिग्रहण - Page 203

188 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

467

ऽगृह संख्या 42-वीं, हनुमान लेन, नई दिल्ली का अधिग्रहण

1756. श्री पी. वी. गोले ः (क) माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार द्वारा अधिगृहीत गृह संख्या 42-वी, हनुमान लेन, नई दिल्ली काफी समय से खाली पड़ा है, क्या सरकार उस खाली गृह का किराया चुका रही है_

(ख) क्या यह सच है कि सरकार द्वारा यह गृह अधिगृहीत होने से पूर्व श्री मनोहर लाल तुली के अधिकार में था_

(ग) क्या सच है कि जब श्री मनोहर लाल द्वारा गृह खाली किया गया था तब वह जीर्ण अवस्था में था और इसके फलस्वरूप किसी भी आवंटी ने इसे लेना स्वीकार नहीं किया_

(घ) क्या यह सच है कि सरकार अब उस गृह को देने का विचार रखती है_ जब इस गृह को कोई लेने को तैयार नही था तो इसे पहले ही क्यों नही छोड़ दिया गया_ और

(घ) वह लगभग तारीख क्या होगी जब सरकार गृह को छोड़ देगी?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) यह गृह 15 सितंबर, 1945 को एक अधिकारी को आवंटित किया गया था परन्तु चूंकि उस अधिकारी ने उस गृह पर अपना अधिकार नहीं किया अतः वह उसी तारीख से खाली पड़ा हुआ है। सरकार उस अवधि का किराया अदा कर रही है जिन दिनों में वह गृह खाली रहा।

(ख) जी हां।

(ग) नहीं।

(घ) जी हां। प्रश्न के भाग (ग) के उत्तर को ध्यान में रखते हुए प्रश्न के अंतिम भाग का प्रश्न नहीं उठता।

(घ) लगभग 15 अप्रैल, 1946 ।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 5, 1946, 13 मार्च, 1946, पृष्ठ 3886