विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 7
315
ऽभारत सरकार मुद्रणालय, कलकत्ता के
कर्मचारियों के लिए काम के घंटे
1316. श्री अब्दुल कयूमः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि-
(क) भारत सरकार मुद्रणालय, कलकत्ता के कर्मचारियों के लिए प्रति सप्ताह काम करने के घंटों की कुल संख्या क्या है_
(ख) क्या बंगाल सरकार ने बंगाल सरकार के मुद्रणालयों के मजदूरों के काम करने के घंटों को बोनस सहित प्रति सप्ताह 40 घंटों तक घटा दिया है_ और
(ग) क्या सरकार का अपने मुद्रणालयों में काम करने के घंटे कम करने का प्रस्ताव है_ यदि नहीं_ तो क्यों?
माननीय डा. बी. आर. अम्बेडकरः (क) 48 ।
(ख) काम करने के घंटे घटा कर 40 घंटे प्रति सप्ताह कर दिए गए हैं परन्तु कोई भी बोनस नहीं दिया गया है।
(ग) वर्तमान आपातकालीन स्थिति में किसी भी कमी पर विचार नहीं किया जा सकता।
316
# भारत सरकार मुद्रणालय, कलकत्ता के
कर्मचारियों के वेतन-मान का संशोधन
1317. श्री अब्दुल कयूमः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या मुद्रणालय के कर्मचारियों को दिया जाने वाला मंहगाई भत्ता जीवन निर्वाह लागत की असामान्य वृद्धि की तुलना में ठीक हैं_
(ख) कलकत्ता स्थित मुद्रणालय के कर्मचारियों के वेतन में गत संशोधन कब किया गया था_
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 26 मार्च, 1945, पृष्ठ 2010 # वही।