319 विदेश में विद्यार्थियों को टेक्नीकल शिक्षा के लिए योजनाएं - Page 25

10 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

के लाभ यथा पेन्शन, औसत वेतन पर अवकाश या अर्जित अवकाश और असाधारण अवकाश प्राप्त करने का भी अधिकार हैं। उन्हें आवास किराया भत्ता और अन्य विशेषाधिकार प्रदान करने का मामला विचाराधीन हैं।

(ग) जी हां।

(घ) मुआवजा अवकाश के एवज़ में उन्हे बन्द अवकाश के दिनों में काम करने के लिए समयोपरि भत्ता सामान्य दरों से 25 प्रतिशत अधिक दिया जाता है।

(घ) प्रशासकीय कारणों के कारण।

319

ऽविदेश में विद्यार्थियों को टेक्नीकल शिक्षा

के लिए योजनाएं

1320. दीवान अब्दुल चौधरीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या विद्यार्थियों को उच्च टेक्नीकल शिक्षा के लिए विदेश भेजने हेतु सरकार के समक्ष अलग-अलग दो योजनाएं हैं। यदि हां, तो दोनो योजनाओं की विशेषताएं क्या हैं_

(ख) क्या श्रम विभाग द्वारा प्रायोजित योजना शिक्षा, स्वास्थ्य और भूमि विभाग की योजना से भिन्न हैं_

(ग) क्या प्रस्तावित योजना बोविन ट्रेनिंग योजना के समान हैं_

(घ) वे तकनीकी विषय क्या है जिनके बारे में सरकार सोचती है कि विदेश में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाए_ प्रत्येक विषय के प्रशिक्षण के लिए क्या अवधि होगी_

(घ) सरकार ऐसे किन कार्यों के लिए उन सफल उम्मीदवारों को देने पर विचार कर रही है जो विदेश से वापिस आते हैं_ और

(घ) क्या सरकार प्रत्येक प्रांत से नियत कोटा के आधार पर विद्यार्थियों का चयन करती है और विभिन्न समुदायों का अनुपात रखती है और यदि हां तो बंगाल और असम से कितने विद्यार्थी भेजे जाएंगे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) और (ख)। दों स्पष्ट योजनाएं हैं। पहली योजना यह है कि तकनीकी और वैज्ञानिक विषयों में उच्च शिक्षा के लिए

ऽ वही