327 विविध विभाग - Page 32

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 17

326

ऽसाफट कोक की टनों में मात्रा

जिस पर उपकर वसूल किया गया

104. श्री के. सी. नियोगीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि 1941 से 1944 के दौरान सॉफट कोक के प्रेषण हेतु टनों में कितनी मात्रा थी जिस पर सॉफट कोक सेस कमेटी ने उपकर वसूल किया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः वह इस प्रकार हैंः -

1941 : 957, 553 टन

1942 : 431, 858 टन

1943 : 354, 835 टन

1944 : 445, 721 टन

327

# विविध विभाग

माननीय सर जेरेमी रैसमेनः श्रीमन् मैं प्रस्ताव करता हूंः

फ्कि प्रभारों की अदायगी के लिए गवर्नर जनरल-इन-काँसिल को 10,00,000 रुपये से अनधिक राशि पूरक अनुदान के रूप में स्वीकार की जाए जो ‘विविध विभागों’ के संबंध में 31 मार्च, 1945 को समाप्त होने वाले वर्ष में भुगतान के दौरान आएगी।य्

सभापति महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः प्रस्ताव प्रस्तुत किया गयाः फ्कि प्रभारों की अदायगी के लिए गवर्नर जनरल-इन-काँसिल को 10,00,000 रुपये से अनधिक राशि पूरक अनुदान के रूप में स्वीकार की जाए जो ‘विविध विभागों’ के संबंध में 31 मार्च, 1945 को समाप्त होने वाले वर्ष में भुगतान के दौरान आएगी।य्

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 11, 1945, 28 मार्च, 1945, पृष्ठ 2219 # वही।