328 धनबाद सब-डिवीजन में चावल की कीमत की नियंत्रित दरें - Page 34

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 19

328

ऽधनबाद सब-डिवीजन में चावल

की कीमत की नियंत्रित दरें

1464. श्री के. सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि बिहार प्रांत में धनबाद सब-डिवीज़न में सभी प्रकार के चावल की प्रति मन कीमत की वर्तमान स्थानीय नियंत्रित दरें क्या है_

(ख) कोयला खानों के मजदूरों के लाभ के लिए चावल सप्लाई हेतु दो कोयला व्यापार संगठनों से प्रांतीय सरकार किन दरों को निर्धारित करती है_ क्या सरकार द्वारा धनबाद सब-डिवीज़न में चावल भी नियंत्रित कीमत के अलावा ऊपर बताए गए संगठनों से आनुशंगिक प्रभार वसूल करती है_ यदि हाँ तो यह किस दर पर है और इसके क्या कारण हैं_

(ग) क्या भारतीय कोयला खानों के संघ से हाल ही में कोई शिकायत प्राप्त की गई है जिसमें यह कहा गया है कि संयुत्तQ पूल अभी भी अपने सदस्यों से चावल के लिए स्थानीय नियंत्रित कीमतों से अधिक लगभग 4 रुपये प्रति मन प्रभार वसूल करती है_ और

(घ) क्या इस संबंध में अथवा संबंधित मामले में सरकार द्वारा उन कल्याण आयुत्तQ से कोई व्यापक रिर्पाट प्राप्त की गई है जो धनबाद में तैनात हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) धनबाद सब-डिवीज़न में मोटे और मध्यम किस्म के चावल की कीमत क्रमशः 11 रुपये और 12 रुपये प्रति मन थोक नियंत्रित कीमत के अनुरूप है। दोनो किस्म के चावल की खुदरा बिक्री क्रमशः -/4/-7 ½ [@] और -/5/- [@] प्रति सेर है।

(ख) प्रांतीय सरकार दो कोयला व्यापार संगठनों से मोटे चावल के स्रोत सप्लाई के लिए थोक नियंत्रित दर 9 रुपये प्रति मन और मध्यम क्वालिटी चावल के लिए थोक नियंत्रित दर 10 रुपये प्रति मन चार्ज करती है तथा इसके अलावा प्रशासकीय व्यय को पूरा करने के करने के लिए -/4/- प्रति मन वसूल करती है। संगठनों को इसके अलावा बोरों की कीमत तथा सप्लाई के स्रोत स्थान से उपभोक्ता केन्द्रों को चावल भिजवाने के लिए किए गए आनुषंगिक प्रभार भी देना पड़ता है।

(ग) जी हाँ।

(घ) नहीं।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 2, 1945, 29 मार्च, 1945, पृष्ठ 2235 (a) दरें आना और पाई में दर्शायी गई हैं।