20 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री के. सी. नियोगीः (ख) के संबंध में क्या माननीय सदस्य यह बताने की स्थिति में हैं कि क्या कोयला खानों में चावल की जो कीमत रखी गई है, वह स्थानीय नियंत्रित कीमत से अधिक है जबकि उन अलग-अलग करों का ध्यान किया गया है जिनकी अदायगी की जाती है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मुझे यह बताने में आशंका है कि मैने अभी तक कोई गणना नहीं की है।
श्री के. सी. नियोगीः यहीं शिकायत का मुद्दा है।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मेरे माननीय मित्र गणना कर सकते हैं।
श्री के. सी. नियोगीः (घ) के संबंध में मेरी धारणा है कि यह अधिकारी भारत सरकार का अधिकारी है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जी हां।
श्री के. सी. नियोगीः इस प्रश्न के संबंध में प्राप्त यदाकदा की शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में क्या माननीय सदस्य इस बात पर विचार करना चाहेंगे कि इन मामलों के संबंध में इस अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त की जाए?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यह कार्य उसके कर्त्तव्यों की परिधि में नहीं आएगा। यह मामला प्रांतीय सरकारों से संबंधित है।
श्री के. सी. नियोगीः माननीय सदस्य इस बात से अवगत हैं कि शिकायत यह है कि प्रांतीय सरकार कोयला खानों को उचित रूप से सस्ते चावल की सप्लाई के मामलों में केन्द्रीय सरकार का पूर्णरूप से सहयोग नहीं दे रही है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैं प्रांतीय सरकार से सम्पर्क स्थापित करूंगा परन्तु मेरे विचार में मैं कोयला कल्याण आयुत्तQ से यह मामला सुलझाने के लिए नहीं कह सकता।
329
ऽ बलूचिस्तान में सिंचाई का क्षेत्र
1469. श्री अब्दुल कयूमः क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) युद्ध आरंभ होने के समय से बलूचिस्तान में ऐसा कुल कितना क्षेत्र है जिसमें सिंचाई की गई_
(ख) सरकार द्वारा कितने क्षेत्र में सिंचाई की गई और निजी उद्यम द्वारा कितने क्षेत्र में सिचाई की गई_
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 2, 1945, पृष्ठ 2239