विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 21
(ग) इन परियोजनाओं पर सरकार द्वारा कुल कितनी राशि व्यय की गई_ और
(घ) क्या जमीदारों को भूमि की सिचाई हेतु कोई अग्रिम राशि दी गई?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क), (ख) और (ग)। युद्ध के प्रारंभ होने के समय से बलूचिस्तान में किसी भी पर्याप्त क्षेत्रों में सिंचाई नहीं की गई परन्तु सरकार द्वारा बाढ़ नियंत्रक योजनाएं स्वीकार की गई जिनकी लागत लगभग 68,000 रु. है और इसमें लगभग 1000 एकड़ भूमि जुड़ जाएगी। सिंचाई के अन्तर्गत भूमि में अधिक सघन खेती के फलस्वरूप तथा प्रशासन की वसूली साधनों के साथ शुष्क
खेती के विस्तार के परिणामस्वरूप बलूचिस्तान एक ऐसा अधिक अन्न उपजाऊ प्रांत बन गया है जहाँ से गेहूं, धान और ज्वार का निर्यात अन्य प्रान्तों को होता है।
(घ) सूचना एकत्र की जा रही है।
330
ऽरेलवे कोयला खानों के
पड़ोस में शराब के ठेके/दुकानें
1470. श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या यह सच है कि रेलवे कोयला खानों के पड़ोस में शराब की दुकानें हैं_ और यदि हां तो, वे कितने दिनों और घंटों के लिए खुली रहती है_
(ख) क्या इन खानों के प्रबंधक इस तथ्य से अवगत हैं कि ये शराब की दुकानें मज़दूरों को शराब पीने हेतु अपनी मजदूरी गँवाने के लिए आकर्षित करती हैं तथा उनके स्वास्थ्य को बिगाड़ देती हैं जिसके फलस्वरूप वेतन दिन के बाद दिन में कोयला खानों में खनन कर्त्ताओं की उपस्थिति तथा कोयला उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है_
(ग) यदि उपरोक्त (ख) का उत्तर नकारात्मक हैं_ तो क्या सरकार इस मामले में रिपोर्ट मंगवाने का प्रस्ताव करती है_ और
(घ) क्या सरकार यह प्रस्ताव करेगी कि संबंधित प्राधिकारियों से यह कहा जाए कि या तो वे खनन क्षेत्रों में शराब की दुकानें बन्द करा दें अथवा उन दुकानों के
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 11, 1945, पृष्ठ 2239