333 करोलबाग, दिल्ली में मसि्ज़द के चारों ओर दीवार का निर्माण - Page 40

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 25

श्री एन. एम. जोशीः क्या मैं यह पूछ सकता हूं कि सरकार ने ऐसे कदम क्यों नही उठाए जो आवश्यक सेवा अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मेरे माननीय मित्र का प्रश्न यह था कि क्या विरोध प्राप्त हुए हैं?

श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेटिट्यारः ..........................मैं यह संख्या 3

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः मुझे इस बात का खेद है कि मैं यहां उस समय सुनने के लिए नहीं था जब मेरे माननीय मित्र श्री अविनाशलिंगम चेटिट्यार ने यह बातें उठाई थीं परन्तु उन्हें मैं यह बताना चाहूंगा कि ये क्वार्टर स्थायी हैं।

श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेटिट्यारः क्या वे सभी स्थायी हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जी हां और इस बात की आवश्यकता हुई कि हमें यह निर्माण कार्य करने पर बाध्य होना पड़ा..............

श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेटिट्यारः मैं यह जानता हूं। मैं यह भी जानता हूं कि मेरे माननीय मित्र इस विषय में भाषण दे सकते हैं।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मेरे विचार से यह एक बड़ा लाभ है कि इतनी अधिक राशि अस्थायी आवास गृहों के निर्माण में व्यय की जा रही है, हमें इस बात में सफलता मिली है कि कम से कम इन क्वार्टरों को स्थायी आवास-गृहों में बदल दिया जाए जिससे अधिकांश लिपिकों को आवास-गृह मिल सकें जो सचिवालय में काम कर रहे होंगे।

333

ऽकरोलबाग, दिल्ली में मस्जि़द के

चारों ओर दीवार का निर्माण

मौलवी मोहम्मद अब्दुल गनीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या वह इस बात से अवगत हैं कि दिल्ली मुस्लिम वक्फस ऐक्ट ( XIII, 1943) के अधीन सुन्नी मुज्लिस-ए-अवकाफ की स्थापना की गई है, यदि हां तो

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 2 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2304